Bollywood Actresses Cars: बॉलीवुड हसीनाएं अपने लग्जरियस लाइफस्टाइल के लिए हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती है। बहुत सी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस के पास एक से एक महंगी कारें मौजूद हैं। लेकिन वही कुछ अभिनेत्री हैं जिनको सस्ती कारें भी पसंद है और वह उसमें चढ़ना काफी पसंद करती हैं। इनमें से कुछ के पास मारुति ऑल्टो और स्विफ्ट जैसी कारें भी हैं।
Sara Ali Khan की सबसे सस्ती कार
सारा अली खान सैफ अली खान की बेटी और शाही परिवार की सदस्य हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी कारें मौजूद हैं। लेकिन वह हमेशा Honda CR V और Jeep Compass में घूमती है। इसके अलावा हाल ही में उन्हें मारुति अल्टो 800 में भी देखा गया है। यह देश की सबसे सस्ती कार है। फिलहाल इसे बंद कर दिया गया है। सारा का कहना है कि मुंबई के ट्रैफिक में यह गाड़ी सबसे बेहतरीन परफॉर्म करती है।
यह भी पढ़ें:-पहले ही बुक करवा ले Tata की ये एसयूवी, नहीं तो पड़ेगा पछताना
Nusrat Bharucha की सबसे सस्ती कारें
जब भारत की सबसे पॉपुलर एसयूवी की बात होती है तो सबके मन में महिंद्रा थार का नाम आता है। इसे 2020 में फेसलिफ्ट किया गया था। आज इस एसयूवी पर सबसे लंबा वेटिंग पीरियड है। हाल ही में कंपनी ने इसके रियल व्हील ड्राइव वर्जन को लांच किया है जो थोड़ी सस्ती है। आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा के पास भी एक थार है। उनके पास रॉकी बैज कलर की थार है, जो फोर व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ आती है।
यह भी पढ़ें:-यह है Virat Kohli की पहली SUV, जब चलती थी तो लोग सड़क से हट जाते थे
Shraddha Kapoor की मारुति
श्रद्धा कपूर की बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्रियों में गिनी जाती है। उनके पास भी एक से बढ़कर एक लग्जरियस कारें हैं। लेकिन वह ज्यादातर Maruti Brezza और Maruti Swift में घूमती हुई नजर आती है। रोजमर्रा के कामों के लिए वह इन्हीं दोनों मारुति कारों का इस्तेमाल करती हैं। श्रद्धा के पास पुरानी डीजल ब्रेज़ा है और उनके पास नई मारुति स्विफ्ट भी है।
Esha Gupta की यह कार
भारत में फोर्ड इकोस्पोर्ट को काफी पसंद किया जाता था। फिलहाल कंपनी ने भारत छोड़ दिया है। लेकिन अभी भी कई लोगों के पास यह एसयूवी मौजूद है। इन्हीं में से एक ईशा गुप्ता भी है बॉलीवुड अभिनेत्री के पास मौजूद है।