ADAS Feature Cars: भारत में एक्सीडेंट के मामले को देखते हुए सरकार ने सेफ्टी नियमों में कई बदलाव किए हैं। अब सभी कारों में दो एयरबैग देना कंपलसरी हो गया है। वहीं कई कार कंपनियों ने अपने फीचर्स और बिल्ड क्वालिटी पर भी काम करते हुए सेफ्टी को इंप्रूव किया है।
सेफ्टी फीचर्स में से एक ADAS भी होता है जिसे Advance Driver Assistance System कहा जाता है। आज जब भी कोई कार खरीदने जाता है तो सेफ्टी के लिए इस फीचर के बारे में जरूर पूछता है। लेकिन ADAS एक महंगा फीचर है इसीलिए सस्ती कारों में इसे इंस्टॉल कर पाना कंपनी के लिए भी मुमकिन नहीं है।
ऐसे में अगर आप देश में मौजूद बेस्ट ADAS फीचर वाली कारों के बारे में जानना चाहते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में आपको दो SUV और सेडान के बारे में बताया जाएगा जिसमें यह फीचर मिलता है। इसमें से एक की कीमत ₹10 लाख से शुरू होती है। आप चाहे तो कम कीमत पर यह फीचर ले सकते हैं।
Mahindra XUV 700
यह महिंद्रा की तरफ से आने वाली देश की जबरदस्त एसयूवी है। हाल ही में इसकी वेटिंग पीरियड ने कीर्तिमान रचा था। यह एसयूवी इतनी पॉपुलर हुई कि जो भी ग्राहक इसे खरीदने जा रहे थे उन्हें डेढ़ साल तक का वेटिंग पीरियड मिल रहा था।
इसमें भी आपको एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्टेड वार्निंग, लेन कीप एसिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग हाई बीम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं इसकी कीमत ₹16 लाख से शुरू होती है।
MG Astor
यह देश की एकमात्र ऐसी ऐसी है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिलता है, इसकी कीमत ₹1000000 से शुरू होती है, इसके टॉप वैरीअंट में आपको ADAS के साथ ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, हाई बीम एसिस्ट, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप एसिस्ट, फॉरवर्ड कॉलेजन वार्निंग फीचर्स मिल जाते हैं।
Honda City eHEV
होंडा सिटी कंपनी की एक मिडसाइज सेडान है। इस हाइब्रिड सेडान में लिखो ADAS का फीचर मिलता है। कंपनी ने इसे सेंसिंग टेक्नोलॉजी का नाम दिया है। इसकी कीमत ₹19 लाख से शुरू होती है। इसके साथ ही इसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, रोड डिपार्चर मिटिगेशन, हेड लैंप बीम और कॉलेजन मिटिगेशन ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।