ROYAL ENFIELD का निकलेगा दम, YAMAHA RX100 की लॉन्चिंग पर आया ताजा अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारतीय मार्केट में अब एक से बढ़कर एक बाइक और स्कूटर लोगों के बीच गर्दा मचा रहे हैं जिनकी आप बहुत ही सस्ते में खरीदारी कर पैसों की बचत कर सकते हैं। वैसे भी लोग रॉयल एनफील्ड के वेरिएंट की खरीदारी करने को लोग ज्यादा उतावले रहते हैं जिसकी वजह शानदार लुक है। समाज में भी रॉयल एनफील्ड का रुतबा अलग ही है, जो हर किसी का दिल जीतने का काम करती है।

मार्केट में अब एक ऐसी बाइक दस्तक देने जा रही हैं जो रॉयल एनफील्ड को पानी पिला देगी। आप सोच रहे होंगे कि इस बाइक का नाम क्या है जो रॉयल एनफील्ड के वेरिएंट को टक्कर देती नजर आएगी। इस बाइक का नाम यामाहा आरएक्स 100 है, जिसकी लॉन्चिंग का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। अगर आपने बाइक की खरीदारी करने ऑफर हाथ से निकाला तो फिर पछतावा करना होगा।

यामाहा आरएक्स 100 की खासियत

भारतीय मार्केट में एक बार फिर तहलका मचाने के लिए लॉन्चिंग का इंतजार कर रही यामाहा आरएक्स 100 लोगों के दिलों पर राज करती नजर आएगी। पहले भी इस बाइक का दशकों तक लोगों के दिलों में गर्दा रहा है, जिसे देख लोगों की भीड़ बेकाबू हो जाती थी।

युवाओं में यामाहा आरएक्स 100 को लेकर इतना जुनून था कि लोग इसे लंबे वेटिंग पीरियड पर भी खरीदना पसंद करते थे। इसके पीछे मुख्य कारण था कि यह तेजी से भागने वाले वेरिएंट में आती थी। एक बार फिर इसके लॉन्चिंग की चर्चा तेजी से चल रही है। इस बार यह बाइक अलग-अलग डिजाइन में नजर आएगी।

कंपनी ने समय-समय पर अपने कई साक्षात्कारों में इस बाइक की जानकारी साझा कर दी है। बाइक में मिलने वाले इंजन का अनुमान लगाया जा रहा है। यामाहा आरएक्स 100 में 125 या फिर 200 सीसी का इंजन शामिल किया जा सकता है।

जानिए कब तक लॉन्चिंग संभव

भारत की सड़कों पर फर्राटा भरने वाली 200 सीसी सेगमेंट में बढ़ती मांग को देखते हुए यामाहा एक नई बाइक को लॉन्च करने का मन बना रही है। यामाहा R15 150 सीसी की बढ़िया बाइक है। इसकी पापुलैरिटी भी भारत में काफी अधिक है। अपने इस सेगमेंट को छेड़ बिना कंपनी दूसरे सेगमेंट में भी अपना हाथ आजमाना चाहती है। बाइक की लॉन्चिंग की तारीख पर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App