Celebrities Cars: हाल ही में साउथ फिल्मों से पॉपुलर हुए सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे रामचरण ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की है। दोनों की यह मुलाकात सोशल मीडिया द्वारा काफी ज्यादा कवर की गई। रामचरण धोनी से मिलने के लिए उनके मुंबई स्थित आवास पर पहुंचे थे और इस दौरान वह अपनी लैंड रोवर डिफेंडर को लेकर गए थे। सभी उनकी इस दमदार कार को देख चौंक गए हैं। लैंड रोवर डिफेंडर दिखने में बहुत ही जबरदस्त कार है। एसयूवी सेगमेंट में इस सबका बाप माना जाता है और इस कार में रामचरण को देख लोग अपनी निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं। इस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर महाराष्ट्र का ही है।
हम सभी को पता है कि एम एस धोनी कारों के कितने ज्यादा शौकीन है। उनके पास कई विंटेज कारें मौजूद है। इसके अलावा उनकी गैराज में 50 से ज्यादा बाइक्स भी रखी हुई है लेकिन रामचरण भी कारों के बहुत बड़े शौकीन हैं। उनके गैरेज में Mercedes Macbach GLC 600, Aston Martin Vantage V, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, फेरारी पार्टटूफिनो सहित कई लग्जरियस करें मौजूद है। उनके पास Rolls-Royce भी है जिस पर उन्हें बहुत ही काम देखा जाता है। इसके अलावा रामचरण एयरलाइंस के मालिक हैं तो उनके पास खुद का प्राइवेट जेट भी है। लेकिन आज बात उनके लैंड रोवर डिफेंडर की हो रही है।
ऑफ रोडिंग में सब को पीछे करने वाली रेंज रोवर डिफेंडर ने अपना स्थान सिर्फ पर कायम रखा है। इसके पावर का अंदाजा लगा पाना बहुत मुश्किल है। इस फिल्म में सितारे के पास जो एसयूवी है उसमें 291 मिली मीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। वही यह कर 38 डिग्री अप्रोच एंगल और 40 डिग्री डिपार्चर एंगल के साथ आती है। इसके पावर का अंदाजा आपके ही लगा है ऐसे लगा सकते हैं कि यह अपने पीछे तीन फॉर्च्यूनर को खींच सकती है। भारत में रंगे रोवर डिफेंडर की कीमत 1 करोड रुपए से शुरू होती है और कई लोगों के पास यह एसयूवी मौजूद है।