Electric Car Details: भारत में कुछ समय से क्वांटिनो इलेक्ट्रिक व्हीकल (Quantino Electric Vehicle) काफी चर्चा में है। इसका प्रोडक्शन रेडी मॉडल को तैयार कर लिया गया है। आपको बता दे की यह चर्चा में इसलिए बनी रहती है क्योंकि इसमें बैटरी नहीं है। यह पहली कार है जिसे बिना बैटरी के चलाया जाएगा। ब्रिटेन के नैनो फ्लोसेल ने इसे बनाया है। इसमें bi ION टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है। अब कंपनी इसे बिडेन इनफ्लेशन एक्ट के साथ अमेरिका में बनाने जा रही है। दिसंबर के महीने में ही इसके नए सीरीज की घोषणा हुई थी। इस कार के साथ बड़े पैमाने पर bi ION प्रोडक्शन फैसिलिटी को भी बनाने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-बाइक खरीदने का सपना होगा पूरा, 40 हजार से भी कम में माइलेज ये 3 जबरदस्त बाइक्स
इस पहली इलेक्ट्रिक कार को Quantino TwentyFive नाम दिया गया है। इसमें लिथियम आयन बैटरी की जगह समंदर के पानी और इंडस्ट्रियल वॉटर वेस्ट का प्रयोग किया जाएगा। इन पानियों में मौजूद नैनोस्ट्रक्चर्ड बायोमोलीक्यूलिस इसके फ्यूल का कारण बनेंगे। आसान भाषा में समझे तो समंदर के पानी और इंडस्ट्रियल वाटर में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिसका प्रयोग यह इलेक्ट्रिक कार अपने फ्यूल के तौर पर करेगी।
यह भी पढ़ें:-कमाल का ऑफर, सिर्फ 9 हजार में खरीदें Hero Splendor का ब्लैक एडिशन
इस गाड़ी में प्रयोग होने वाला बायोफ्यूल जलने के बाद नॉन टॉक्सिक, नॉन फ्लेमेबल और नॉन हजार्डोस गैस रिलीज करता है। इससे पर्यावरण को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं है। इलेक्ट्रिक कार पानी का प्रयोग कर इलेक्ट्रिसिटी जनरेट करती है। फिर इसी इलेक्ट्रिसिटी के जरिए मोटर को चलाया जाता है। इसके चारों पहियों में मोटर लगाया गया है। एक बार टैंक फुल करने के बाद यह गाड़ी 2000 किलोमीटर तक चलने में सक्षम है।
इसका कार्बन फुटप्रिंट ना के बराबर देखने को मिलेगा। कंपनी ने अभी तक इस कार को 5,00,000 किलोमीटर तक टेस्ट कर लिया है। इसकी स्पीड भी काफी अच्छी है। यह महज 3 सेकंड में ही 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में सक्षम है। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर इस्तेमाल से नॉइस पोलूशन भी नहीं होगा।