Hyundai Creta: अगर बात करें भारत के ऑटोमोबाइल मार्केट की तो यहां सबसे ज्यादा एसयूवी की बिक्री होती है। Tata Nexon और Hyundai Creta इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें हैं। टाटा नेक्सन में जहां सेफ्टी मिलती है। वही हुंडई क्रेटा में बेहतरीन लुक और फीचर्स ऑफर किए जाते हैं।
यही कारण है कि हर महीने करीब इसके 15,000 से ज्यादा यूनिट्स तक जाते हैं। क्रेटा की कीमत ₹10,87,000 से शुरू होकर ₹19,10,000 तक जाती है जो भारत के मिडिल क्लास फैमिली के लिए काफी ज्यादा है। लेकिन इस कार को अपने गेराज में शामिल करने के लिए लोग इसके सेकंड हैंड मॉडल को भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
अगर आप कुछ साल पुरानी सेकंड हैंड खरीदते हैं तो बहुत ही कम पैसे में एसयूवी के मालिक बन सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी क्रेटा के बारे में बताएंगे, जिन्हें ₹8,00,000 के बजट में खरीदा जा सकता है। इन सभी एसयूवी को Cars24 वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें:-लूटो ऑफर, Hero Hf Deluxe मात्र 16,000 रुपये में खरीदकर लाएं घर, फिर नहीं मिलेगा मौका
Hyundai Creta SUV
Cars 24 वेबसाइट पर 2015 मॉडल हुंडई क्रेटा ₹752000 में बेची जा रही है। अब तक यह 56461 किलोमीटर चल चुकी है। डीजल इंजन के साथ आने वाली यह क्रेटा सफेद रंग की है। इसे दिल्ली नंबर पर नवंबर 2015 में रजिस्टर करवाया गया था और यह एक फर्स्ट ओनर कार है।
यह भी पढ़ें:-खर्च करें 20 हजार और घर लाएं नई चमचमाती माइलेज बाइक, Splendor को देती है टक्कर
Hyundai Creta की नई मॉडल
ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आने वाली 2016 मॉडल हुंडई क्रेटा को ₹8,23,000 में बेचा जा रहा है। यह अब तक 66,606 किलोमीटर चल चुकी है और इसमें पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। सफेद रंग की यह हुंडई क्रेटा इसके पहले मालिक द्वारा बेची जा रही है। यह हरियाणा नंबर पर नवंबर 2016 में रजिस्टर हुई थी।
बेस्ट Hyundai Creta मॉडल
2015 मॉडल हुंडई क्रेटा को 8,59,000 में बेचा जा रहा है। यह 26,583 किलोमीटर चल चुकी है। लाल रंग की यह एसयूवी यूपी नंबर पर रजिस्टर्ड है। यह एक फर्स्ट ओनर कार है जिसे जनवरी 2016 में रजिस्टर करवाया गया था।