Bajaj Pulsar: भारतीय युवाओं को पावरफुल बाइक्स काफी ज्यादा पसंद आ रही है। यही कारण है कि वह 125cc से ऊपर की बाइक्स खरीद रहे हैं।
इसमें सबसे ऊपर बजाज पल्सर आती है। बजाज पल्सर 125cc से शुरू होकर 300cc तक जाती है। उनकी कीमत काफी अलग-अलग है। ज्यादातर लोग इसके 125cc या फिर 150cc वेरिएंट को खरीदना पसंद करते हैं।
लेकिन इसका 180 सीसी वेरिएंट भी पीछे नहीं है। यह काफी ज्यादा पावर जेनरेट करती है, वहीं इसकी माइलेज थोड़ी कम है। यही कारण है कि लोग इसे अभी उतना नहीं खरीदते हैं।
अगर आपको ज्यादा पावर वाली बाइक का शौक है तो बजाज पल्सर 180 आपके लिए बेहतरीन विकल्प होने वाली है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 1,33,000 रुपए है। अगर आप इतने पैसे नहीं दे सकते हैं तो फिर सेकंड हैंड मॉडल भी अच्छा विकल्प होगा। सेकंड हैंड मार्केट में बजाज पल्सर की कीमत काफी कम होती है।
ओएलएक्स जैसी वेबसाइट पर आपको 2014 मॉडल बजाज पल्सर सिर्फ ₹25000 में मिल जाएगी। यह काफी ज्यादा चली हुई बाइक है। लेकिन इसकी कंडीशन काफी अच्छी बताई जा रही है।
बजाज पल्सर 180 आम तौर पर 30 से 35 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। इसलिए अगर आपको सिर्फ पावर वाली बाइक चाहिए तो ही इसे खरीदें।
इसके बाद Droom वेबसाइट पर भी बजाज पल्सर का 2015 मॉडल 35000 रुपए में बिक रहा है। यह बाइक बिल्कुल ही नए कंडीशन में है और इससे बहुत ही कम चलाया गया है। आप चाहे तो इसे खरीद सकते हैं।
ओएलएक्स वेबसाइट पर भी आपको 2020 मॉडल बजाज पल्सर 180 सिर्फ 80 हजार रुपए की कीमत मिल जाएगी। यह बाइक भी बहुत ही काम चली हुई है और इसकी कंडीशन भी अच्छी बताई जा रही है।
आप सेकंड हैंड बाइक को काफी कम कीमत पर खरीद सकते है। इसके बहुत से फायदे होते हैं। हालांकि ऐसी बाइकों को खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।
बाइक खरीदने से पहले किसी मैकेनिक से इसकी जांच अवश्य करवा ले। वह आपको इसकी खराबी के बारे में अच्छे से बता देगा। वही आपको इसे खरीदने से पहले इसके दस्तावेजों की जांच करनी चाहिए। जब तक आप बाइक देखकर उसे फाइनल ना करें तब तक पैसे की भुगतान नहीं करनी चाहिए। इन सब चीजों का ख्याल रखकर आप एक अच्छी बाइक खरीद सकते है।