Tata Nexon EV: भारत में बढ़ते हुए इलेक्ट्रिक कार के क्रेज को देखते हुए अगर आप भी एक नई नवेली टाटा नेक्सन एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपकी बहुत मदद करेगा। यहां आपको इसके बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की पूरी डिटेल मिलेगी। वहीं इसके फीचर्स कितने खास हैं इसकी जानकारी भी दी जाएगी।
टाटा नेक्सन (Tata Nexon) की बेस्ट सेलिंग एसयूवी है। वहीं इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी अपने सेगमेंट का बेस्ट सेलिंग कार है। इस एसयूवी के फीचर्स या लुक इसे ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाते हैं। Tata Nexon EV की लोकप्रियता को देखते हुए 14 सितंबर 2023 को कंपनी ने इसके फेसलिफ्ट को लॉन्च किया था, जिसमें इसके फीचर्स को अपग्रेड किया गया था।
Tata Nexon EV का धमाकेदार फीचर
इसमें आपको सात अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ छे वेरिएंट मिलेंगे। हालांकि अभी भी कंपनी ने इसमें सिर्फ दो बैटरी विकल्प ही पेश किया है। जिसमें आपको अच्छा खासा रेंज देखने को मिल जाएगा। अगर आप इसे अभी खरीदने जाएंगे तो हां आपको 15 लाख से लेकर 20 लाख रुपये के बीच मिलने वाली है। इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 400 से होता है लेकिन सेल्स के मामले में ये उससे काफी पीछे है।
पॉपुलर है ये इलेक्ट्रिक कार
यह इतनी ज्यादा पॉपुलर हो गई है कि अन्य कारों की तरह इसकी वेटिंग पीरियड भी काफी ज्यादा जा चुकी है। लेकिन अगर आप भारत के आर्थिक राजधानी मुंबई में रहते हैं तो आपको 6 से 8 हफ्ते का ही वेटिंग पीरियड देखने को मिलेगा जो मुश्किल से 2 महीने का होता है। इस बीच ही आपको आपकी इलेक्ट्रिक कार डिलीवर हो जाएगी। इसमें दो बैटरी पैक्स के विकल्प दिए गए हैं जिससे आपको 325 किलोमीटर और 465 किलोमीटर का रेंज मिलता है।
कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कर सिर्फ 8 सेकंड में ही 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटे की है। देश की सबसे भरोसेमंद कर कहीं जाने वाली नेक्सन का लुक भी काफी जबरदस्त है। यह दिखने में फ्यूचरिस्टिक कर की तरह लगती है।