Owner Gift Cars and Share: गुजरात के हीरा व्यापारी अपने कर्मचारियों को बड़ा से बड़ा गिफ्ट देते हैं। इन व्यापारियों द्वारा अपने कर्मचारियों को गाड़ियां और फ्लैट गिफ्ट में दिए जाते हैं। लेकिन अब इस लिस्ट में एक आईटी कंपनी के मालिक मुरली विवेकानंदन का भी नाम जुड़ गया है। चेन्नई के रहने वाले मुरली ने अपने कर्मचारियों को 50 कारें गिफ्ट में दी है। जब से यह न्यूज़ लोगों के बीच आई है। सभी ऐसा मालिक पाने की कामना कर रहे है।
किस कंपनी के मालिक है Murli Vivekanandan
मामला चेन्नई का है, जहां Ideas2IT टेक्नोलॉजी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के मालिक मुरली विवेकानंदन ने फेस्टिवल सीजन में अपने 50 कर्मचारियों को 50 कारें गिफ्ट दी है। इसका पता तब चला जब एक यूट्यूब वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिसमें आईटी कंपनी के मालिक अपने पत्नी के साथ कर्मचारियों को कार की चाबी शॉप रहे हैं।
गिफ्ट किए 33% शेयर
अगर आप सोच रहे हैं की मुरली जी ने कारों की चाबी सौंपते हुए अपनी जिम्मेदारी निभा दी तो यह बिल्कुल ही गलत है। उन्होंने अपने कंपनी के 38 पुराने कर्मचारियों को कंपनी का 33% शेयर भी गिफ्ट में दे दिया। किसी भी मालिक का कंपनी का शेयर देना अपने आप में बिल्कुल ही नया और जिम्मेदारी पूर्ण फैसला है। ऐसा करके उन्होंने एक मिसाल कायम की है।
इसलिए दिया इतना बड़ा गिफ्ट
अब इतनी ज्यादा गिफ्ट देने के पीछे एक मुख्य कारण भी है। कंपनी के मालिक का मानना है कि कर्मचारियों ने कंपनी का साथ हमेशा दिया है और कंधे से कंधा मिलकर इसके साथ चले हैं।
उनके इसी मेहनत और ईमानदारी को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। मुरली विवेकानंद ने साल 2009 में अपनी पत्नी के साथ इस कंपनी की शुरुआत की थी और आज 14 साल बाद अपनी कड़ी मेहनत और ईमानदारी के चलते वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
इसमें बहुत बड़ा हाथ उनके ईमानदार और मेहनती कर्मचारियों का भी है। इसी को देखते हुए उन्होंने अपने कंपनी का 33% शेयर कर्मचारियों को दिया है। इससे पहले कंपनी का 100% शेयर मुरली और उनके पत्नी के पास था।