जब स्मार्टफोन से भी सस्ती मिलती थी Royal Enfield Bullet, इतनी कम थी कीमत

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Royal Enfield Bullet Price: आज भारत में कई सारी कंपनियां अपने टू व्हीलर बेचती है। आज अगर आप एक बजट चुनकर बाइक खरीदने जाते हैं तो आपको कई विकल्प मिल जाते हैं। लेकिन एक समय था जब भारतीय बाजार में काफी कम टू व्हीलर दिखा करती थी और उसे समय भी लोगों की पसंदीदा रॉयल एनफील्ड बुलेट ही हुआ करती थी।

जैसे आज के युवा बुलेट खरीदने के लिए जी जान लगा देते हैं। वैसे ही उसे समय भी लोगों को बुलेट काफी ज्यादा पसंद थी। इस राजसी सवारी कहा जाता था। बड़े लोगों के पास ही रॉयल एनफील्ड बुलेट हुआ करती थी।

Royal Enfield Bullet थी इतनी सस्ती

80 के दशक में जब भारतीय आम परिवार के पास बजाज चेतक हुआ करता था। उस समय भी बुलेट काफी ज्यादा बिका करती थी। अब 1986 के रॉयल एनफील्ड बुलेट का एक बिल सोशल मीडिया पर वायरल है। जहां इसकी कीमत इतनी कम है कि लोग विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं।

आज के समय रॉयल एनफील्ड बुलेट की कीमत 2.5 लाख रुपए से शुरू होती है। ऑन रोड आते-आते यह बाइक तकरीबन 2.90 लाख की हो जाती है। इस कीमत पर हर कोई यह बाइक नहीं खरीद पाता है।

लेकिन 1986 में बिकने वाली रॉयल एनफील्ड बुलेट की कीमत सिर्फ 18700 थी। यह कीमत कोई एक्स शोरूम नहीं बल्कि ऑन रोड थी। यानी कि टैक्स देने के बाद आपको सिर्फ 18700 देने पड़ते थे। यह कीमत इतनी कम थी आज लोग ₹200000 में 6 रॉयल एनफील्ड बुलेट खरीद सकते हैं।

उस समय के हिसाब के महंगी थी बाइक

हालांकि देखा जाए तो 1986 के हिसाब से 18000 रुपए की कीमत काफी ज्यादा है। उस समय एक आम परिवार 6 से 7000 रुपए ही कमा पता था। उसमें अगर 18000 रुपए की बाइक मिल रही है तो उसे बहुत ही महंगी बाइक मानी जाएगी।

हालांकि जब से रॉयल एनफील्ड की यह कीमत वायरल हुई है लोग सोशल मीडिया पर बहस कर रहे हैं कि काश उसे समय वह होते तो 18000 रुपए में या बाइक जरूर खरीद लेते हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App