Maruti Cars: पिछले कुछ सालों में भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट काफी तेजी से बदला है। लोगों ने जमकर फोर व्हीलर की खरीदारी की है। इस कारण से कंपनियों ने भी अपनी कई नई कारों को लॉन्च किया है।
इसमें एसयूवी और हैचबैक दोनों ही शामिल है। हालांकि बढ़ती मांग के कारण कंपनियों ने अपनी कारों की कीमत में भी बढ़ोतरी कर दी है। लेकिन इन सब के साथ मारुति भी है, जिन्होंने अपने कारों की कीमत में ज्यादा इजाफा नहीं किया है।
इनकी कारें पहले के मुकाबला काफी सस्ती कीमत पर मिल जाती है। यह भी एक कारण है कि यह देश की सबसे बड़ी फोर व्हीलर ब्रांड है और इसकी कर हर महीने सबसे ज्यादा बिकती है। बात करें मारुति की वैगन आर की काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। सिंगल व्यक्ति से लेकर फैमिली वाले तक में इस कर की काफी ज्यादा मांग है।
Maruti WagonR है बेस्ट बजट कार!
मारुति वैगन आर (Maruti WagonR) में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। डीसेंट पावर जेनरेट करने वाला यह इंजन बहुत ही ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट है। इसमें आपको 18 से 22 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिल जाएगा। वहीं इसके सीएनजी मॉडल में या माइलेज 26 से 27 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का होता है।
इसकी मेंटिनेस कॉस्ट भी बहुत ही कम है। यही कारण है कि लोग इसे काफी ज्यादा खरीदते हैं। इन स्पेसिफिकेशंस के साथ आने वाली यह कर ₹5 लाख की एक्स शोरूम में बिकती है। हालांकि टैक्स लगाकर इसकी कीमत काफी बढ़ जाती है।
यही कारण है कि लोग इसे खरीद नहीं पाते हैं। लेकिन अब सेकंड हैंड मार्केट से मारुति वैगन आर को सस्ते में खरीदना काफी ज्यादा आसान हो गया है। आप चाहे तो अपने नजदीकी ऑफलाइन मार्केट में जाकर इस सस्ते में खरीद सकते हैं। वही आप घर बैठे ऑनलाइन भी इस कर की खरीदारी कर सकते हैं।
Quikr पर मारुति वैगन आर (Maruti WagonR) की कीमत ₹2 लाख के करीब है। यह 2012 मॉडल कर है जो अभी तक 1 लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी है। हालांकि आज भी इसकी कंडीशन काफी अच्छी बताई जा रही है। आप इसे अपने शुरुआती दिनों के लिए खरीद सकते हैं।
Cardekho पर भी मारुति वेगनर (Maruti WagonR) के कई विकल्प मौजूद है। यहां पर आपको 3.12 लाख में 2013 मॉडल मारुति वैगन आर मिल रही है। यह वेगनर 72000 किलोमीटर चली हुई है। आप चाहे तो इसमें ऑफ मार्केट सीएनजी भी लगवा सकते हैं। सीएनजी लगवाने के कारण इसकी माइलेज काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।