Electric Vehicles Plan: हम सभी को पता है कि भारत इलेक्ट्रिक वाहन का सबसे बड़ा बाजार बनते जा रहा है। आने वाले भविष्य में हम इलेक्ट्रिक वाहनों को बिल्कुल नई दिशा में ले जाएंगे। केंद्र सहित कई राज्य सरकारें भी अब इलेक्ट्रिक वाहन को बड़े स्तर पर प्रमोट कर रहे हैं।
पर्यावरण बचाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयोग करना बेहद ही जरूरी है। लोगों को भी इलेक्ट्रिक वाहन काफी पसंद आ रहे हैं क्योंकि यह काफी कॉस्ट इफेक्टिव है। अब उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। इस घोषणा के बाद अब हर कोई इलेक्ट्रिक वाहन बड़ी ही सस्ती कीमत पर खरीद सकता है।
यह भी पढ़ें:-Mahindra Thar की मुश्किलें बढ़ाने आई Maruti Jimny, धांसू फीचर्स, लुक और दमदार इंजन बन देंगे दीवाना
CM Yogi का मास्टर प्लान
उत्तर प्रदेश सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बड़े स्तर पर प्रमोट किया है। सरकार ने वाहनों पर लगने वाले टैक्स को पूरी तरीके से माफ कर दिया है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों की बुकिंग पर भी काफी छूट मिलने वाली है। सरकार ने अपने इस प्लान के बारे में बताते हुए कहा है कि इलेक्ट्रिक वाहन पर तकरीबन 3 साल तक किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लगने वाला है। क्योंकि यह प्रदूषण को कंट्रोल करेगा इसलिए सरकार अपने तरफ से पूरी कोशिश करेगी की राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की तादाद बढ़ें।
यह भी पढ़ें:-नए लुक वाली Mahindra Scorpio ने Innova की नींद उड़ाई, दमदार इंजन और धांसू फीचर्स ने Fortuner की बैंड बजाई
देश में प्रदूषण काफी बड़ी समस्या बन गई है। छोटे से छोटे शहर की हवा अब पूरी तरीके से खराब हो चुकी है। ऐसे में वाहनों से उत्सर्जित हो रहे हानिकारक गैसों को इलेक्ट्रिक वाहनों द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है। वही हम पेट्रोल और डीजल के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है। इलेक्ट्रिक वाहन देश में चलने लगे तो इस निर्भरता को पूरी तरीके से खत्म किया जा सकता है। सरकार ने ऐलान किया है कि दुपहिया वाहन पर 15 से 20000 तक की छूट दी जाएगी।
वहीं अगर आप चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते हैं तो ₹100000 तक की छूट मिल सकती है। इस प्लान से लोगों को काफी फायदा होने वाला है। अगर अभी कोई वाहन लेने की सोच रहे हैं तो बिना सोचे समझे खरीद सकता हैं। इस योजना को पिछले साल के अक्टूबर माह से ही लागू किया जाएगा। जिस भी व्यक्ति ने अक्टूबर 2022 में इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदा है उसे इस योजना का पूरा लाभ मिलेगा। सरकार इस योजना को 2026 तक लागू रखेगी। इलेक्ट्रिक वाहनों को बड़े स्तर पर प्रमोट करने के लिए यह एक काफी बड़ा कदम है।