Gogoro Crossover: देश के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में ताइवानी टेक्नोलॉजी फर्म गोगोरो इंक ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। ऐसा करके कंपनी ने भारतीय इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मार्केट में एंट्री कर ली है।
इसका नाम गोगोरो क्रॉसओवर (Gogoro Crossover) रखा गया है। इसे इलेक्ट्रिक स्कूटर की एसयूवी कहा जा रहा है। यह सबसे पहले बी2बी सेगमेंट में आएगी। जिससे आपको लास्ट मील सर्विस का फायदा मिल जाएगा। इसके कीमत की बात करें तो कंपनी ने अभी फिलहाल अपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
कंपनी की तरफ से अपनी इस पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ ही बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों को भी अनवील किया गया है। जिन्हें पूरे देश मे चरणबद्ध तरीके से स्थापित करने की कंपनी की योजना है। सबसे पहले कंपनी अपनी इस क्रॉसओवर और बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क को इस साल के अंत तक दिल्ली और गोवा में उपलब्ध कराएगी। उसके बाद कंपनी की योजना 2024 की पहली छमाही में इसका विस्तार मुंबई और पुणे तक करने की है।
कंपनी की महाराष्ट्र के औरंगाबाद में अपनी स्थानीय उत्पादन इकाई है। जहाँ क्रॉसओवर GX250, क्रॉसओवर 50 और क्रॉसओवर एस सहित तीन डेरिवेटिव का निर्माण हो रहा है। कंपनी की योजना क्रॉसओवर GX250 को जल्द से जल्द बिक्री के लिए उपलब्ध कराना है। जबकि क्रॉसओवर 50 और क्रॉसओवर एस को अगले साल किसी भी समय लॉन्च किया जाएगा।
गोगोरो क्रॉसओवर (Gogoro Crossover) का निर्माण मॉड्यूलर स्टील ‘ऑल-टेरेन’ फ्रेम पर किया जा रहा है। जोकि काफी मजबूत है और उपयोगितावादी डिजाइन के साथ आती है। इसके एप्रन से बाहर निकला हुआ एक आयताकार एलईडी हेडलैंप लगाया गया है।
जिसके साथ आपको एंड्रॉइड जैसा चेहरा देखने को मिलता है। इस डिज़ाइन के कारण इसका लुक काफी यूनिक लगता है। क्रॉसओवर की लंबाई काफी ज्यादा है। कंपनी की माने तो इसे 2000 एमएम लंबा बनाया गया है। इसमें स्प्लिट-सीट सेटअप दिया गया है। जिससे कि आप इसे सिंगल पीस सीट के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 6.4kW और 7.2kW का बैटरी विकल्प आपको मिलता है। इसके साथ कंपनी 5kW का मोटर उपलब्ध कराती है। जो इसे ज्यादा पावर और टॉर्क देता है। इसके रेंज और स्पीड की बात करें तो इसकी रेंज 111 किलोमीटर और टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा है।