New Mahindra XUV300: महिंद्रा की गाड़ियां लोगों को काफी ज्यादा पसंद होती है। इसके पीछे का मुख्य कारण यह है कि उनके लुक और फीचर्स बहुत ही जबरदस्त होते हैं।
इतने अच्छे फीचर्स होने के बावजूद इनकी कीमत ज्यादा नहीं होती। अब महिंद्रा भारतीय बाजार को देखते हुए सेफ्टी से परिपूर्ण कारें भी बना रही हैं। अपनी इसी ग्रंथ को देखते हुए कंपनी बहुत ही जल्द नई महिंद्रा एक्सयूवी 300 (Mahindra XUV 300) को लॉन्च करेगी यह एक मिनी एसयूवी होगी जिसका सीधा मुकाबला Tata Punch से लेकर Tata Nexon तक से हो सकता है। यह कंपनी की सस्ती एसयूवी में से एक हो सकती है।
नई XUV 300 में मिलेंगे ये फीचर्स!
इसे कब तक भारतीय बाजार में लाया जाएगा इस पर कंपनी की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया से पूछे गए सवाल पर कुछ लोगों ने बताया है कि नई Mahindra XUV300 के डिजाइन को बदला नहीं जाएगा। बल्कि इसके फीचर्स को अपग्रेड किए जाएंगे। इसके पावर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है क्योंकि कंपनी इसके इंजन पर काम कर रही है।
आधुनिक फीचर से लैस नई महिंद्रा एक्सयूवी 300 में हमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वाईफाई कनेक्टिविटी, सनरूफ, AI इंस्टॉलेशन, मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ कई नई चीज देखने को मिल सकती हैं अब देखना होगा की कंपनी इस बार इसमें क्या कुछ ऑफर करती है। पिछली बार हमने महिंद्र एक्सयूवी 700 और स्कॉर्पियो एन में कुछ नई चीज देखी थी।
नई Mahindra XUV 300 की कीमत और नया इंजन
इनके इंटीरियर में कंपनी ने काफी ज्यादा काम किया था। वही काम अब इस नहीं एसयूवी के साथ होने जा रहा है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत ₹7 लाख से शुरू हो सकती है। देखा जाए तो यह टाटा अल्ट्रोज (Tata Altroz) और किया सोनेट (Kia Sonet) से मुकाबला करेगी और कई महीनो में यह उनसे बेहतर हो सकती है।
महिंद्र एक्सयूवी 300 में 1.3 लीटर का टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन मिलेगा। इस इंजन के जरिए यह काफी अच्छा पावर जेनरेट करने वाली है। माइलेज के मामले में भी यह काफी अच्छी होगी। आप इसे लंबे सफर के लिए भी प्रयोग में ला सकते हैं।