नई Mahindra Thar अब होगी लॉन्च! 5 डोर वाली इस SUV में मिलेगा ज्यादा स्पेस और फीचर

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra Thar 5 door: महिंद्रा की ऑफ रोड एसयूवी थार (Mahindra Thar) को आज के समय किसी पहचान की जरूरत नहीं है। इसका नाम कंपनी की सबसे सफल एसयूवी में शामिल है। कंपनी ने इसकी अपार सफलता को देखते हुए यह फैसला किया था कि महिंद्रा थार को 5 डोर (Mahindra Thar 5 Door) वेरिएंट में पेश किया जाएगा। अब काफी लंबे इंतजार के बाद यह खबर सामने आ रही है कि कंपनी अपनी इस मोस्ट अवेटेड एसयूवी को जल्द ही मार्केट में पेश करेगी।

कई रिपोर्ट्स का कहना है कि साल 2024 की शुरुआत में महिंद्रा थार 5 डोर (Mahindra Thar 5 Door) वेरिएंट को पेश किया जा सकता है। इसके प्रोडक्शन रेडी मॉडल को अभी हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया है। स्पॉट की गई इस नई एसयूवी में कई बदलाव देखने को मिले हैं।

Mahindra Thar 5 door Design

महिंद्रा थार 5 डोर (Mahindra Thar 5 Door) वेरिएंट के व्हील बेस को मौजूदा मॉडल की तुलना में कंपनी ने काफी बड़ा कर दिया है। हाल ही में स्पॉट हुई थार में नए अलॉय व्हील्स देखने को मिले हैं। जो डायमंड कट अलॉय व्हील हैं। इस एसयूवी का टेस्टिंग मॉड्यूल राउंड शेप एलईडी और डीआरएल के साथ स्पॉट हुआ है। कंपनी ने इसके व्हील बेस को काफी बड़ा कर दिया है। जिस कारण अब इसमें काफी ज्यादा बूट स्पेस मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Mahindra Thar 5 door Engine

कंपनी इस नई एसयूवी को एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ ही इलेक्ट्रिक सनरूफ, हाइड एडजेस्टेबल सीटबेल्ट, फ्रंट सीटों के बीच एक सेंट्रल आर्मरेस्ट और रियर एसी वेंट जैसे फीचर्स के साथ बाजार में उताने वाली है। कई रिपोर्ट का कहना है कि इसमें कुछ अप्डेट्स के साथ वही 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिल सकता है।

इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 4×4 का विकल्प भी कंपनी बेहतर ऑफ रोडिंग के लिए ऑफर करने वाली है। इसके बेस मॉडल में रियर व्हील ड्राइव का विकल्प दिए जाने की संभावना है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App