New Lamborghini Urus: देश के प्रीमियम कार सेगमेंट में लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) ने अपनी एसयूवी यूरूस परफॉर्मेंट (Urus Performante) को उतार दिया है। कंपनी ने अपनी इस एसयूवी को इसी साल अगस्त में ग्लोबली पेश किया था।
भारतीय बजारमे इसकी एक्सशोरूम कीमत 4.22 करोड़ रुपये है। वैसे तो लेम्बोर्गिनी यूरूस और Toyota Fortuner का किसी भी तरह कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन अगर कीमत की बात की जाए तो एक यूरूस की कीमत पर लगभग 12 Toyota Fortuner को खरीदा जा सकता है। Toyota Fortuner की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत कंपनी ने 32.59 लाख है।
New Lamborghini Urus का पॉवरफुल इंजन
इस एसयूवी में कंपनी ने 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बो वी8 इंजन लगाया है। यही इंजन आपको रेगुलर Urus में भी मिल जाता है। लेकिन यूरूस परफॉर्मेंट का इंजन 666 hp यानी स्टैंडर्ड Urus से 16 hp ज्यादा पावर जनरेट करने में सक्षम है। वहीं इसकी क्षमता 850 एनएम का टॉर्क जनरेट करने की भी है। यह रेगुलर Urus के बराबर है।
यह एसयूवी महज 3.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसमें आपको 306 किलोमीटर प्रति घंटे का टॉप स्पीड मिल जाता है। कंपनी अपनी नई Lamborghini Urus Performante में चार ड्राइविंग मोड क्रमशः स्ट्राडा (स्ट्रीट), स्पोर्ट, कोर्सा (ट्रैक) और रैली ऑफर करती है।
इसके डिजाइन में कंपनी ने कुछ खास बदलाव नही किया है। हालांकि इसमें ज्यादा अग्रेसिव फ्रंट बम्पर, कूलिंग वेंट्स के साथ नया बोनट और बहुत सारे कार्बन फाइबर एलिमेंट लगाए गए हैं। इसमें आपको नया टाइटेनियम एग्जॉस्ट भी मिलता है।
यह पहले के मुकाबले 47 किलोग्राम हल्का हो गया है। Urus Performante के केबिन में भी कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं। Lamborghini Urus Performante का देश के बाजार में मौजूद ऑडी आरएसक्यू8 और एस्टन मार्टिन डीबीएक्स 707 जैसी कारों के साथ होगा। आपको बता दें कंपनी की यह एसयूवी भारत मे बहुत पॉपुलर। इसे देश के कई एक्टर और बिज़नेस मैन ने खरीदा है।