New 2023 Honda Shine 125 (OBD2): होंडा मोटर्स देश के टू व्हीलर मार्केट में लगातार अपनी नई-नई बाइक्स और स्कूटर को लांच कर रही है। अब कंपनी ने OBD-2 कंप्लेंट होंडा शाइन 125 (Honda Shine 125) को बाजार में पेश कर दिया है। आपको बता दें की देश के 125 सीसी टू व्हीलर सेगमेंट में होंडा शाइन 125 बाइक की लोकप्रियता सबसे अधिक है। इसका इंजन काफी बेहतर है और यह ज्यादा माइलेज ऑफर करता है। कंपनी ने अपनी इस बाइक को कई आधुनिक फीचर्स के साथ लॉन्च किया है।
यह भी पढ़ें:-Tata Safari के नए मॉडल की कई डिटेल्स आई सामने, इन अपग्रेड के साथ होगी लॉन्च
2023 Honda Shine 125 की कीमत
होंडा शाइन 125 (Honda Shine 125) बाइक दो वेरिएंट के साथ बाजार में मौजूद हैं। जिसमें पहला ड्रम ब्रेक वेरिएंट है। जिसकी बाजार में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 79,800 रुपये रखी गई है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट की बात करें तो इसमें आपको डिस्क ब्रेक का कॉम्बिनेशन मिल जाता है। इसकी बाजार में एक्सशोरूम कीमत 83,800 रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़ें:-Tata Curvv के फीचर्स से उठा पर्दा, इतनी दमदार होगी कार नहीं होगा भरोसा
2023 Honda Shine 125 का पॉवरफुल इंजन
कंपनी ने 2023 होंडा शाइन 125 (2023 Honda Shine 125) बाइक में OBD2 उत्सर्जन मानदंडों पर आधारित एक अपडेटेड इंजन लगाया है। यह एक 123.94 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन है। जो फ्यूल इंजेक्टेड तकनीक पर आधारित है। इसमें कंपनी ने ACG स्टार्टर मोटर लगाया है। जिसे E20 मिश्रित फ्यूल पर चलाया जा सकता है। इसकी क्षमता 10.59 bhp की अधिकतम पावर और 11 Nm का पीक टॉर्क बनाने की है। यह बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा हुआ है।
इस बाइक में आरामदायक राइड के लिए फ्रंट में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोकर्स और रियर में ट्विन स्प्रिंग शॉक एब्सॉर्बेर लगाया गया है। वहीं बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस बाइक में कंपनी ने कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है। वेरिएंट के हिसाब से इसमें ड्रम और डिस्क के कॉम्बिनेशन के साथ ही दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक भी मिल जाता है।