2024-25 में एक से बढ़कर एक बाइक होगी लॉन्च, जानिए खासियत

By

Santy

अगर आप बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। देश में 2024-25 में एक से बढ़कर एक बाइक लॉन्च होने वाली हैं, जिसमें कई सारी खासियतें होंगी। ऐसे में अच्छी तरह से जांच-परख कर अपने बजट में बेहतर बाइक खरीद सकते हैं। तो आइए हम आपको लॉन्च होने वाली कुछ बाइक के बारे में बताते हैं।

हार्ले डेविडसन, होंडा और यामाहा की भी हैं बाइक्स
नए साल में कई नई बाइक्स लॉन्च हो रही हैं। इनमें हार्ले डेविजसन, होंडा, हुस्क्वर्ना, सीएफ मोटो, यामाहा और सुजुकी सहित अन्य कंपनियों की बाइक्स हैं। इन बाइक्स की कीमत भी लाखों में हैं। आप अपनी पसंद और बजट के मुताबिक इनमें से चुन सकते हैं।

भारत में आने वाली बाइक की कीमत सूची

हुस्क्वर्ना विटपिलेन 401 : भारत में 21 फरवरी 2024 को लॉन्च होगी। इसकी अनुमानित कीमत 2.5 से तीन लाख के बीच होगी।

क्यूजे मोटर एसआरसी 600 आरआर: 29 फरवरी 2024 को लॉन्च होगी। इसकी अनुमानित कीमत 5 से 7 लाख के बीच होगी।

एम्पियर एनएक्सजी : 13 मार्च 2024 को लॉन्च होगी। इसकी अनुमानित कीमत 1.35 से 1.55 लाख के बीच होगी।

हार्ले-डेविडसन लाइववायर : 13 मार्च 2024 को लॉन्च होगी। इसकी अनुमानित कीमत 20.5 से 20.6 लाख के बीच होगी।

होंडा फोरजा 350 : 13 मार्च 2024 को लॉन्च होगी। इसकी अनुमानित कीमत 2.5 से तीन लाख के बीच होगी।

हार्ले-डेविडसन लो राइडर एस : मार्च 2024 में लॉन्च होगी। इसकी अनुमानित कीमत 13 लाख से 15.5 लाख के बीच होगी।

होंडा सीआरएफ 300 एल : मार्च 2024 में लॉन्च होगी। इसकी अनुमानित कीमत 3 लाख से 3.3 लाख के बीच होगी।

सीएफ मोटो 300 एस आर : मार्च 2024 में लॉन्च होगी। इसकी अनुमानित कीमत 3 लाख से 3.5 लाख के बीच होगी।

यामाहा न्यू एमटी-09 : मार्च 2024 में लॉन्च होगी। इसकी अनुमानित कीमत 12 लाख से 14 लाख के बीच होगी।

टीवीएस जेपलिन : मार्च 2024 में लॉन्च होगी। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख से 3.2 लाख के बीच होगी।

सुजुकी जीएसएक्स-8 आर : अप्रैल 2024 में लॉन्च होगी। इसकी अनुमानित कीमत 10 लाख से 12 लाख के बीच होगी।

हुस्क्वारना स्वार्टपिलेन 125 : अप्रैल 2024 में लॉन्च होगी। इसकी अनुमानित कीमत 1.25 लाख से 1.3 लाख के बीच होगी।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App