Maruti WagonR: मारुति सुजुकी वेगनर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। इसे मिडिल क्लास लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। बेहतरीन फ्यूल इकोनामी और बड़ी स्पेस के साथ आने वाली यह कार फैमिली के लिए भी काफी बेहतर है। बाजार में इसके 4 ट्रिम उपलब्ध है, जिनकी कीमत 554000 से शुरू होती है।
अब इसके ग्राहकों के लिए बहुत ही बुरी खबर सामने आई है। इसकी टॉप एंड वेरिएंट में पहले रियर डीफॉगर फंक्शन दिया जाता था। लेकिन अब इसे हटा दिया गया है। यह इस मॉडल के मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ही ट्रांसमिशन के साथ आते थे। हालांकि अब यह लोगों को नहीं मिलेंगे। ऐसा किस लिए किया गया इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि कंपनी अपनी कारों की कीमत को कम रखना चाहती है इसीलिए उनके फीचर्स को कम किया जा रहा है।
मारुति वैगन आर में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके अलावा इसमें 1 लीटर का पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। इसके 1.2 लीटर वाले इंजन से 89 बीएसपी का पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है। इसके अलावा इसके 1 लीटर वाले इंजन से 66 बीएचपी का पावर और 89 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है। यह एक बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी कार है। वहीं इसमें आपको सीएनजी का विकल्प ही मिलता है जो इसके माइलेज को काफी ज्यादा बढ़ा देती है। इस कार में आपको काफी ठीक-ठाक से फीचर्स मिल जाते हैं। यह आपके रोजमर्रा के जीवन के लिए काफी अच्छी है।