Maruti Car Discount: भारत में जन्माष्टमी के बाद से ही त्योहारों का मौसम शुरू हो जाता है जन्माष्टमी के बाद गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, दिवाली होते हुए यह मौसम खत्म हो जाता है। गणेश चतुर्थी पर मिले ऑफर के बाद अब कंपनियां नवरात्रि पर भी बेहतरीन ऑफर्स दे रहे हैं। मारुति सुजुकी ने अपनी तीन कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर किया है। अगर आप अभी इन्हें खरीदते हैं तो आपके काफी पैसे बचेंगे।
Maruti Ciaz
होंडा सिटी के टक्कर की मारुति सियाज सेडान खरीदने वालों के लिए एक बेहतरीन चॉइस बन सकती है। यह एक कंफर्टेबल और फ्यूल एफिशिएंट कार है जिसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इस इंजन के द्वारा 103 पीएस का पावर और 138 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है। यह मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ही गियर बॉक्स के साथ आती है। वही इसकी माइलेज 20 किलोमीटर प्रति लीटर तक की है। कंपनी इस कार पर 53000 का ऑफर दे रही।
Maruti Ignis
मारुति सुजुकी हमेशा से ही वैल्यू फॉर मनी कार बनती है। उनकी इसी सूची में प्रीमियम हैचबैक इग्निस भी शामिल है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 83 पीएस का पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इसमें भी आपको ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का विकल्प मिल जाएगा। माइलेज के तौर पर आपके प्रति लीटर 20 किलोमीटर का रेंज मिल जाएगा इस कर पर भी आपको 65000 का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वहीं अगर आप इसके ऑटोमेटिक गियर बॉक्स को लेते हैं तो इस पर ₹60000 का डिस्काउंट मिल जाएगा।
Maruti Baleno
देश की बेस्ट सेलिंग कर मारुति बलेनो पर भी कंपनी भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है और इस इंजन के सहारे यह 90 पीएस का पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है। अगर आप इसे दिल्ली की ट्रैफिक में चलना चाहते हैं तो इसमें आपको पांच स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का विकल्प भी मिल जाएगा। यह बाइक यह कर बहुत ही फ्यूल एफिशिएंट है। इसमें आपको 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज भी मिलता है। वही सीएनजी में यह माइलेज काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इस कर पर ₹40000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं इसकी सीएनजी मॉडल पर 55000 का डिस्काउंट मिल जाएगा।