Maruti Ertiga 7 Seater: 2022 खत्म हो चुका है, लेकिन दिसंबर 2022 मारुति के लिए काफी अलग रहा था। इस महीने कंपनी की टॉप सेलिंग गाड़ियां सेल्स में पिछड़ गई, वही जिनकी बिक्री ना के बराबर होती थी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। जनवरी से लेकर नवंबर तक मारुति अल्टो टॉप 10 सेलिंग कार लिस्ट में बनी रही थी। लेकिन दिसंबर 2022 में यह गाड़ी इस लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाई।
अल्टो के बाद वैगनआर का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा है। साल की शुरुआत में यह देश की टॉप सेलिंग कार थी। वही साल के अंत में यह टॉप टेन में सबसे नीचे पहुंच गई। इस लिस्ट में फेरबदल अर्टिगा ने किया। जहां यह इस लिस्ट में नीचे रहती थी, वहीं इस महीने मारुति अर्टिगा देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई।
सेक्स की बात करें तो दिसंबर 2022 में मारुति सुजुकी बलेनो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। इसके कुल 16,932 मिनट और बेचा गया है। सालाना आधार पर देखा जाए तो दिसंबर 2021 के मुकाबले इस गाड़ी ने 17.11 फ़ीसदी का ग्रोथ हासिल किया है। इसके बाद दूसरे नंबर पर देश की पसंदीदा सेवन सीटर मारुति सुजुकी अर्टिगा रही। इस गाड़ी के कुल 12273 यूनिट्स को बेचा गया है। यह आंकड़ा मारुति अर्टिगा के लिए बहुत बड़ा है।
Maruti Suzuki Ertiga फीचर्स
मारुति अर्टिगा में 1.5 लीटर का डीजल पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस इंजन के द्वारा 10,330 का पॉवर और 136 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है। उसमें 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का विकल्प मिलता है।
यह सेवन सीटर कार सीएनजी ऑप्शन में भी उपलब्ध है। उसका सीएनजी मॉडल 88 पीस का पावर और 121 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। बात करें इसकी कीमत की तो यह ₹8,35,000 से शुरू होकर ₹12000 तक जाती है। यह एक फैमिली कार है इसीलिए इसमें 209 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसके तीसरी रॉ को फोल्ड कर बूट स्पेस को 550 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
Kia Carens के फीचर्स
अर्टिगा के बाद इसी कीमत पर आ रही किआ करेंस को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके फीचर्स बहुत ही शानदार है। इसमें 10 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ ही इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस स्मार्ट फोन चार्जर, कनेक्टेड कार टेक, ऑटोमेटिक एसी, वेंटीलेटर फ्रंट सीट, दूसरी रॉ में इलेक्ट्रिक फोल्डिंग सीट, क्रूज कंट्रोल, ड्राइवर सीट हाइट एडजेस्टमेंट, 64 एंबिएंट लाइटिंग, तीनों रॉ में एयर प्यूरीफायर, पुश बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स शामिल है।
Renault Triber के फीचर्स
रेनॉल्ट ट्राइबर देश की सबसे सस्ती सेवन सीटर फैमिली कार है। इसमें 1 लीटर का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 72 बीएचपी का पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
यह आपको 19 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज भी देती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 625 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसके बाद इसमें 9 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटोप्ले सपोर्ट के साथ आता है। इसके फीचर्स थोड़े कम जरूर है लेकिन यह एक बेहद किफायती 7 सीटर कार है।