Maruti Alto 800: जैसा कि हर भारतीय जानता है कि मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। वहीं हर महीने बेस्ट सेलिंग कार इसी कंपनी की होती है। मार्च महीने की टॉप टेन कार का लिस्ट जारी किया गया है। उसमें करीब 7 मॉडल मारुति सुजुकी का हैं। लेकिन इस लिस्ट में से एक नाम गायब दिखा। यह देख सभी हैरान है।
इसमें Maruti Suzuki Alto का नाम नहीं था। कई महीनों से ऑल्टो इस लिस्ट में अपनी जगह बनाते आई है। लेकिन इसका नाम इसमें नहीं होना काफी हैरान करने वाला है। इसी को देखते हुए कंपनी ने अब मारुति सुजुकी अल्टो 800 का निर्माण बंद करने का फैसला लिया है। अब यह गाड़ी सिर्फ स्टॉक में रहने तक ही बिकेगी।
यह भी पढ़ें:-साउथ के मेगास्टार ने खरीदी नई लग्जरियस कार, Mercedes भी इसके सामने फेल
यह कंपनी की एंट्री लेवल मॉडल है जिसकी कीमत 3.99 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू होकर 5.96 लाख रुपए तक जाती है। इतनी कम कीमत होने के बावजूद लोग इसे खरीदना पसंद नहीं कर रहे हैं। मारुति सुजुकी की एंट्री लेवल कारों में ज्यादातर लोग सीएनजी लेना पसंद करते हैं।
अगर अल्टो K10 वेरिएंट की बात करें तो इसकी सीएनजी मॉडल की कीमत ₹700000 के करीब चली जाती है। इसमें अगर ₹100000 जोड़ दिए जाए तो आपके पास वैगनआर जैसी बेहतरीन कार आ जाती है। यही कारण है कि लोग अब लोग अल्टो से दूरी बना रहे हैं। वैगनआर में इससे ज्यादा फीचर्स और स्पेस मिल जाता है।
यह भी पढ़ें:-ऑटो सेक्टर में भारत को टक्कर दे रहा फ्रांस, सबकी पसंद बनी नई Citroen C3 SUV
अगर इसके फीचर्स के बारे में बात करें तो आपको इसमें ब्लैक इंटीरियर थीम के साथ तक 7 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा इसमें थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील, सर्कुलर एसी वेंट, पावर विंडो, सेंटर कंसोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्टेरिंग माउंटेड कंट्रोल दिया गया है।
सेफ्टी के लिए इसमें एबीएस के साथ ईबीडी, पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर देखने को मिलता है। इसमें 1 लीटर का 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन भी दिया जाने वाला है। यह इंजन 66 बीएचपी का पावर और 90 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का विकल्प मिलता है। इसमें आपको 33 किलोमीटर का माइलेज मिलता है। वही पेट्रोल के साथ यह 25 किलोमीटर का माइलेज देती है।