दरवाजे पर खड़ी है नई Mahindra XUV 3XO, जल्दी खोलें गेट और करें स्वागत

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा लगातार भारतीय एसयूवी मार्केट में अपना विस्तार कर रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने 9-सीटर महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस (Mahindra Bolero Neo+) को भारतीय बाजार में उतारा है। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी आने वाली 29 अप्रैल को नई महिंद्रा एक्सयुवी 3एक्सओ (Mahindra XUV 3XO) को लॉन्च करेगी। इस नई एसयूवी का लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Mahindra XUV 3XO का प्रीमियम इंटीरियर

कई रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी इस एसयूवी को नए डिजाइन के अलावा काफी प्रीमियम इंटीरियर के साथ बाजार में पेश करेगी। इसमें आपको नई और एडवांस फीचर्स के साथ ही नए Aisin-सोर्स्ड 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिल सकते हैं। इस XUV300 के अपडेटेड वर्जन को कंपनी कई मायनों में कंपनी आधुनिक बनाने वाली है।

Mahindra XUV 3XO के आधुनिक फीचर्स

कंपनी का दावा है कि नई महिंद्रा एक्सयुवी 3एक्सओ (Mahindra XUV 3XO) में सेगमेंट फर्स्ट पैनोरमिक सनरूफ फीचर दिया जाएगा। आपको बता दें कि पैनोरमिक सनरूफ फीचर ज्यादातर प्रीमियम गाड़ियों में ही आती है। ऐसे में 3XO एसयूवी में यह फीचर मिलना काफी शानदार बात है। इस नई एसयूवी में कंपनी लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी के साथ ही वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी देने वाली है। आपको इसमें बेहतर ड्राइविंग अनुभव और पार्किंग को आसान बनाने के लिए 360 डिग्री कैमरा फीचर भी मिलेगा।

Mahindra XUV 3XO इंजन और पावरट्रेन

महिंद्रा एक्सयुवी 3एक्सओ (Mahindra XUV 3XO) में कंपनी XUV300 की तरह ही 1.5L डीजल, 1.2L डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो और 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प दे सकती है। इसमें आपको कई ट्रांसमिशन ऑप्शन्स भी मिल सकते हैं। जिसमें नया 6-स्पीड ऑटोमैटिक, 6-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स शामिल हैं।

इसमें आपको कई कलर विकल्प भी मिलेंगे। जिससे कि आपको अपने पसंद के हिसाब से कलर का चुनाव करने में आसानी होगी। अब देखना होगा कि लॉन्च होने के बाद लोगो के बीच इस एसयूवी को लेकर कैसा उत्साह रहता है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App