Mahindra Thar Electric: इलेक्ट्रिक कार बाजार काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। सभी कंपनियां अपनी एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कारों को लांच कर रही हैं। महिंद्रा ने भी कुछ समय पहले अपनी XUV 400 कोई सेगमेंट में लॉन्च किया था। अब खबर आ रही है महिंद्रा थार के इलेक्ट्रिक (Mahindra Thar Electric) वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इस पर महिंद्रा के द्वारा किसी भी प्रकार की खबर नहीं दी गई है। लेकिन कंपनी से जुड़े लोगों ने बताया है की महिंद्रा थार का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी बाजार में उतारा जाएगा। अगर ऐसा होगा तो उसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस क्या-क्या हो सकते हैं? इस बारे में आज हम विस्तार से जानेंगे।
आने वाले एक इवेंट में महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक (Mahindra Thar Electric) के कॉन्सेप्ट मॉडल को लांच किया जाएगा। इसके अलावा इसमें स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) के पिकअप मॉडल की भी तस्वीर जारी की जाएगी। ऐसा अनुमान है कि इस गाड़ी को साल 2024 के मध्य में भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। सुर थार का क्रेज भारत में बहुत ही ज्यादा है। इसका लुक लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आता है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
यही कारण है कि आज के समय इस पर काफी लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। अगर थार इलेक्ट्रिक (Mahindra Electric Car) को लॉन्च की जाती है तो इसका वेटिंग पीरियड घट सकता है। इसमें काफी ज्यादा पावर मिलने की संभावना है। वहीं इसकी बैटरी भी बहुत ही जबरदस्त होने वाली है। अनुमान है कि यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 500 किलोमीटर का रेंज देगी और इसे महिंद्रा अपने कंपनी के तहत लॉन्च करेगी। महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक कारों के लिए BE सीरीज को लॉन्च भी किया है। जिसके तहत प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों को बनाया जाएगा।
महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक की खबर जब से बाजार में आई है। तब से ग्राहकों में इसे लेकर काफी ज्यादा उत्सुकता देखी गई है। अगर इसे लॉन्च कर दिया जाता है तो यह देश की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कर भी बन सकती है। हालांकि कंपनी को इसके प्रोडक्शन पर अच्छा खासा ध्यान देना होगा क्योंकि हमने देख लिया है कि स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी 700 के समय ग्राहकों को काफी ज्यादा परेशानी आई थी।