Mahindra Thar 5 Door: इस साल स्वंत्रता दिवस के अवसर पर महिंद्रा अपनी पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा थार के 5-डोर वेरिएंट (Mahindra Thar 5-Door) को पेश करने वाली है। यह चौथी बार है जब कंपनी स्वंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी कोई कार लॉन्च करेगी। साल 2020 के स्वतंत्रता दिवस पर कंपनी ने अपनी मौजूदा थार, 2021 में XUV700 और 2022 में बॉर्न इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कारों को यूके में शोकेस किया था। इस साल यह आयोजन कंपनी दक्षिण अफ्रीका में करने जा रही है। इस एसयूवी का इंतजार बहुत ही बेसब्री से किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-बाजार में आई नई Maruti Jimny Rihno, ज्यादा पॉवर के साथ मचाएगी बवाल
Mahindra के लिए दक्षिण अफ्रीका का बाजार है महत्वपूर्ण
आपको बता दें कि कंपनी दक्षिण अफ्रीका के बाजार में साल 1996 से है। यहाँ कंपनी को ग्राहकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और कंपनी की सेल में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अभी कंपनी दक्षिण अफ्रीका के बाजार में कंपनी एक्सयूवी300, एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो एन जैसी एसयूवी की बिक्री करती है। आपको बता दें कि कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले समय में दक्षिण अफ्रीका एक बड़ा वैश्विक बाजार बनेगा। महिंद्रा थार के 5-डोर वेरिएंट (Mahindra Thar 5-Door) को यहाँ लांच करके कंपनी अपने एसयूवी लाइनअप को बढ़ना चाहती है।
यह भी पढ़ें:-बजट में स्पोर्टी लुक वाली Honda SP 125 में मिलते है इतने गजब फीचर्स
Mahindra Thar 5-Door के इंजन की डिटेल्स
कंपनी 5-डोर महिंद्रा थार में 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प ऑफर करती है। 5-डोर मारुति जिम्नी की लंबाई 3,985 मिमी है। ऐसे में 5-डोर महिंद्रा थार की लंबाई इससे ज्यादा हो सकती है। इसमें आपको 1,820 मिमी चौड़ाई और 1,850 मिमी ऊँचाई देखने को मिल सकती है। मारुति जिम्नी की बात करें तो एसयूवी को कंपनी ने 1,645 मिमी चौड़ा और 1,720 मिमी ऊंची बनाया है। कंपनी 5-डोर थार में थ्री रो लेआउट ऑफर कर सकती है। Mahindra Thar 5-Door के लांच की अगर हम बात करें तो देश के मार्केट में इसे साल 2024 में लॉन्च किया जाएगा।