Mahindra Thar 5 डोर का फीचर हुआ लीक, XUV 700 के बाद इसमें मिलेगा ये सब

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra Thar 5 Door: महिंद्रा साल 2024 में अपनी गाड़ियों के कई मॉडल्स लॉन्च करने वाली है। जिसमें कंपनी की मोस्ट अवेटेड एसयूवी महिंद्रा थार 5-डोर (Mahindra Thar 5-Door) भी शामिल है। आपको बता दें अभी कंपनी थार एसयूवी के थ्री डोर वेरिएंट की बाजार में बिक्री करती है। जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसकी लोकप्रियता को ही देखते हुए ही कंपनी अब इसके 5-डोर वेरिएंट को ला रही है।

आपको महिंद्रा थार 5-डोर (Mahindra Thar 5-Door) वेरिएंट इसी साल देश की सड़कों पर दौड़ती हुई दिख जाएगी। अगर आप भी इसकी लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे हैं। तो यहाँ पर आप इसमें मिलने वाले कुछ बेस्ट फीचर्स के बारे में जान सकते हैं।

Mahindra Thar 5-Door के कुछ प्रमुख फीचर्स

Sunroof फीचर

कंपनी पहली बार महिंद्रा थार 5-डोर (Mahindra Thar 5-Door) वेरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ फीचर दे सकती है। हालांकि इसमें आपको पैनोरमिक सनरूफ नहीं मिलेगा। बल्कि इसके टॉप वेरिएंट में कंपनी सिंगल-पेन सनरूफ दे सकती है।

Rear Disc Brakes की सुविधा

बाजार में आने वाली नई महिंद्रा का वजन पहले के मुकाबले ज्यादा होने वाला है। वहीं कंपनी इसके पिछले पहियों पर डिस्क ब्रेक ऑफर करने वाली है। इसके रियर में आपको स्टैंडर्ड तौर पर डिस्क ब्रेक मिलेगा। जो इसके सेफ्टी को काफी इम्प्रूव कर देगा।

Dual-Zone Climate Control फीचर

महिंद्रा थार 5-डोर (Mahindra Thar 5-Door) वेरिएंट का केबिन काफी बड़ा होने वाला है। ऐसे में कंपनी इसमें Dual-Zone Climate Control फीचर ऑफर कर सकती है। जिससे कि इसके केबिन को ठंडा रखने में मदद मिलेगी।

Front parking sensors with reverse camera फीचर

कंपनी महिंद्रा थार 5-डोर (Mahindra Thar 5-Door) वेरिएंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर के साथ रिवर्स पार्किंग कैमरा भी देने वाली है। आपको बता दें कि ये फीचर थार के 3-डोर वेरिएंट में नहीं ऑफर किया गया है।

Six Airbags

महिंद्रा थार 5-डोर (Mahindra Thar 5-Door) वेरिएंट में कंपनी सेफ्टी पर काफी ध्यान दे रही है। इसके लिए कंपनी अब इसमे 6-एयरबैग्स देने वाली है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App