Mahindra New Electric Car: महिंद्रा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 400 को लॉन्च कर दिया था। ग्राहकों द्वारा इसे कुछ खास रिस्पांस तो नहीं मिल रहा है। लेकिन फिर भी इसने कंपनी को इस सेगमेंट में स्थापित जरूर कर दिया है।
कहा जा रहा है इसके लुक और फीचर्स के कारण लोग इसे पसंद नहीं कर रहे हैं। इसीलिए कंपनी अभी से अपग्रेड करने का सोच रही है। नए प्लेटफार्म पर इस डिजाइन का डिस्प्ले पावरफुल बैटरी और फीचर्स दिया जाएगा।
Mahindra की बोर्न इलेक्ट्रिक होगी खास
फिलहाल महिंद्रा अपने Born Electric विंग के जरिए तीन फ्यूचरिस्टिक कारों पर काम कर रही है, जिसे अगले साल लाया जाने वाला है। इसी बीच XUV 400 की फेसलिफ्ट के बारे में भी बात की जा रही है।
समय-समय पर स्क्रीन इलेक्ट्रिक कारों की तस्वीरें लीक होती रहती है। महिंद्रा खुद भी इन कारों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है। कंपनी चाहती है की गाड़ियों के लॉन्च से पहले लोगों के बीच इसकी जिज्ञासा चरम स्तर पर हो। इसके कारण इन्हें भी अच्छी सेल मिले। हालांकि देखना होगा कि कब तक कंपनी नई सुव 400 को लेकर अधिकारी घोषणा करती है।
नई Mahindra XUV 400 का लुक होगा नया
कंपनी से जुड़े लोगों का कहना है कि नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में 45 किलोवाट आवर का लिथियम आयन बैट्री पैक दिया जाएगा। इस फुल चार्ज होने में 5 से 7 घंटे का समय लग सकता है। हालांकि इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी जा सकती है।
वहीं इसकी कीमत में कटौती करने के चक्कर में कंपनी इसमें से कुछ अच्छे फीचर्स हटा भी सकती है। जिसमें से एक फास्ट चार्जिंग हो सकता है। अभी यह एसयूवी फुल चार्ज होने के बाद 400 किलोमीटर का रेंज देती है। वहीं इसके नए मॉडल में 500 किलोमीटर से ज्यादा का रेंज मिल सकता है।
भारतीय बाजार में अभी भी इलेक्ट्रिक कारों की कीमत काफी ज्यादा है। ऐसे में महिंद्रा चाहेगी कि नई XUV 400 की कीमत कम हो। इसे 10 से 15 लाख रुपए के अंदर लॉन्च किया जाएगा। अगर यह कार इसकी कीमत पर आती है तो जो भी अभी Tata Nexon इलेक्ट्रिक खरीद रहे हैं। उन सब की पहली पसंद महिंद्रा की यह नई इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी।