नई दिल्ली: New Mahindra Bolero: महिंद्रा की कारों को काफी पंसद किया जाता है। ये कारें अपने दमदार इंजन और बॉडी के लिए काफी पसंद किया जाता है। इनका डिजाइन और लुक तो देखते ही बनता है। अभी हाल ही में महिंद्रा ने अपनी को लेकर अपडेट किया है, जिसके बाद से बोलेरो के नए लुक की फोटो वायरल होने लगी।
ये भी पढ़ें- Best Electric Scooters: ये है देश की 3 सबसे बेहतरीन स्कूटर, सिंगल चार्ज में 150 Km से ज्यादा की रेंज
इस नई बोलेरो का नया लुक देखकर चर्चा है कि नई बोलेरो ने थार को भी फेल कर दिया है। महिंद्रा जल्द ही अपनी नई बोलेरो को बाजार में पेश कर सकती है। बता दें कि साउथ अफ्रीका की सड़कों इसकी टेस्टिंग होते हुए देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, नई बोलेरो फेसलिफ्ट में कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे। यह पुराने मॉडल की तरह ही होगी। इस नए मॉडल को कुछ अपडेट के साथ पेश किया जा रहा है। यह नया मॉडल 2 नए कलर और एक्सटीरियर के साथ देखने को मिलेगी। वहीं इसके लैंप का डिजाइन मौजूदा मॉडल की तरह होने वाला है। वैसे कार के अंदर की तरफ कुछ बदलाव किए जाएंगे। इनमें मॉडिफाइड डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री होगी। जानकारी के अनुसार, इस साल के अंत तक देखने को मिल सकती है। हालांकि इसके लॉन्च को लेकर आधकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है।
ये भी पढ़ें- लाखों दिलों पर राज करने आ रहा नोकिया का ये सस्ता 5G Smartphone, मिलेगीं ये होश उड़ाने वाली खूबियां
नई महिंद्रा बोलेरो पावर और फीचर्स
कंपनी ने इस नई महिंद्रा बोलेरो में 1.5 लीटर इंजन लगाया है, जो 75 बीएचपी और 210 एनएम का हाई टॉर्क पैदा करने की क्षमता रखता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स जोड़ा गया है। फीचर्स के तौर पर इसमें एबीएस, ईबीडी, पार्किंग सेंसर और स्पीड अलर्ट जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं।माइलेज की बात करें तो यह नई बोलेरो 16.7 kmpl का माइलेज दे सकती है।