Mahindra Bolero: रफ एंड टू कहीं जाने वाली महिंद्रा बोलेरो भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद है। खासकर उन लोगों के लिए जो ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। कच्चे रास्तों पर महिंद्रा बोलेरो काफी अच्छा परफॉर्म करती है। इसका बॉडी स्ट्रक्चर इतना जबरदस्त है कि लगभग 23 सालों से यह भारतीय मार्केट में राज कर रही है।
Mahindra Bolero के फीचर्स नहीं है खास लेकिन होगा खूब फायदा
इसके फीचर्स इतने अच्छे नहीं है। लेकिन इसका राइडिंग एक्सपीरियंस लोगों को काफी पसंद आता है। एक समय था जब महिंद्रा बोलेरो काफी ज्यादा बिका करती थी। हालांकि अब भी यह महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।
बात करें इसके कीमत की दुनिया 10 लाख रुपए की ऑन रोड कीमत पर मिल जाती है। वहीं इसके नए Neo मॉडल को शहर के लिए डिजाइन किया गया है। इस कारण से इसकी मांग काफी ज्यादा बढ़ गई है।
हालांकि 10 लाख रुपए में महिंद्रा बोलेरो खरीद कर फायदा नहीं होने वाला है। इसलिए आप तीन से चार लाख रुपए में इस एसयूवी को खरीद सकते हैं। इतनी कीमत पर इसे खरीदने के बाद आप इससे काफी अच्छा भाड़ा कमा सकते हैं। यही कारण है की सेकंड हैंड मार्केट में महिंद्रा बोलेरो काफी ज्यादा बिकती है और कई लोगों का घर इस गाड़ी से चलता है।
Used Mahindra Bolero देगी मुनाफा
आज के समय ऑफलाइन मार्केट में महिंद्रा बोलेरो 5 से 6 लाख रुपए में मिल जाती है। इसकी कंडीशन काफी अच्छी होती है। वही यह बहुत ही कम चली होती है। लेकिन आप अगर ऑनलाइन मार्केट में जाए तो यहां यह और भी सस्ती मिल जाएगी।
Carwale पर महिंद्रा बोलेरो 3.40 लाख में मिल रही है। दिखने में यह महिंद्रा बोलेरो काफी अच्छी कंडीशन में लग रही है। यह 2014 मॉडल एसयूवी है जो अभी भी सड़क पर चल सकती है।
Spinny पर भी आपको महिंद्रा बोलेरो काफी कम कीमत पर मिल जाएगी। यह एक कार सेलिंग वेबसाइट है जहां पर कई कारें अच्छी कीमत पर बिकती है। यहां 2015 मॉडल महिंद्रा बोलेरो को ₹5,00,000 में बेचा जा रहा है। आप आज ही वेबसाइट पर जाकर इस कार को खरीद सकते हैं। यह काफी अच्छा डील साबित हो सकता है।