Mahindra BE.05: भारतीय इलेक्ट्रिक बाजार में अब विदेशी बाजारों की तर्ज पर बढ़ता जा रहा है। कई नई कांसेप्ट कार अभी यहां पर दस्तक दे रही हैं। इसी को देखते हुए महिंद्रा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कांसेप्ट एसयूवी Mahindra BE.05 का ग्लोबल डेब्यु यूके से शुरू कर दिया है। हाल ही में इसे भारतीय सड़कों पर भी टेस्ट करते हुए देखा गया थ। इस एसयूवी को बहुत ही जल्द लांच किया जाएगा। टेस्टिंग के दौरान इसके रेडी मॉडल को देखा गया है। इसमें बहुत ही एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:-Mahindra का धमाका, CNG में लॉन्च किया Supro Duo मिनी ट्रक, कीमत भी कम
उसके फ्यूचरिस्टिक डिजाइन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इसका टेस्टिंग मॉडल कांसेप्ट मॉडल से बहुत ही ज्यादा मिलता-जुलता है। रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई में महिंद्रा रिसर्च वैली के पास इसे टेस्ट किया जा रहा है। बॉडी पैनल पर दिए गए क्रीज लाइन को काफी ज्यादा स्मूथ किया गया है। वहीं कैमरो ने विंग मिरर की जगह ले ली है। देखा जाए तो यह एक फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक कार है। इसके फ्लेयर्ड व्हील आर्च को भी ड्यूल टोन किया गया है और विंडो लाइन भी कांसेप्ट मॉडल की तुलना में थोड़ी ज्यादा पारंपरिक लगती है।
यह कंपनी की एक कूपे स्टाइल फोर डोर एसयूवी होने वाली है। इस कांसेप्ट मॉडल को बहुत ही पहले पेश कर दिया गया था। उस वक्त इसका लुक बहुत ही चर्चा में था। लेकिन जब यह लांच होगी तब इसे विश्व के बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारों में शामिल किया जाएगा। इसकी लंबाई 4370 मिलीमीटर, चौड़ाई 1900 मिली मीटर और ऊंचाई 1635 मिली मीटर की है। वही इसका व्हील बेस 2775 मिली मीटर का है।
यह भी पढ़ें:-Hero के इस बाइक के आने से Honda हुई परेशान, माइलेज के साथ लुक भी जबरदस्त
यह एक काफी बड़ी एसयूवी होने वाली है। फिलहाल सिर्फ इसके एक्सटीरियर की फोटो सामने आई है। अभी इसके इंटीरियर को कैसा रखा जाएगा इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। हालांकि कांसेप्ट मॉडल को देखें तो इसमें ड्यूल स्क्रीन लेआउट दिया गया था। इसके अलावा इसमें दो स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा जो इसे और भी स्पोर्टी बनाएगी। यह गाड़ी इंटीरियर से काफी ज्यादा लग्जरियस होगी।
महिंद्रा इसे बॉर्न इलेक्ट्रिक के अंतर्गत बना रही है। इसीलिए इसमें आपको सिर्फ इलेक्ट्रिक वर्जन ही देखने को मिलेगा। इसमें 60 से 80 किलोवाट आवर का लिथियम आयन बैट्री पैक दिया जाएगा। इस बैटरी को 175 किलोवाट के चार्जर से सिर्फ 30 मिनट में ही चार्ज किया जा सकता है। इसके बाद यह 450 किलोमीटर रेंज देती है। फिलहाल इसे 2025 तक लांच करेगी लेकिन आज भी इसकी चर्चा बाजार काफी ज्यादा होती है।