Komaki Ranger: भारतीय क्रूजर बाइक सेगमेंट अपनी प्रीमियम बाइक्स के लिए जाना जाता है। इस सेगमेंट में मौजूद बाइक्स में आपको पॉवरफुल इंजन के साथ ही बहुत ही आकर्षक डिज़ाइन देखने को मिलता है। लेकिन आज हम इस रिपोर्ट में कोई पेट्रोल से चलने वाली क्रूजर बाइक की बात नहीं कर रहे हैं। बल्कि एक इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक है। इस बाइक का नाम Komaki Ranger रखा गया है।
इस बाइक का यूनिक डिज़ाइन काफी आकर्षक लगता है। इसमें पॉवरफुल बैटरी पैक कर साथ ही कंपनी जबरदस्त रेंज ऑफर करती है। इसमें आपको कई आधुनिक फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं। कंपनी की इस इलेक्ट्रिक क्रूजर को अगर आप खरीदना चाहते हैं। तो यहाँ पर आपको इस बाइक से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें:-Ola के 2023 मॉडल में क्या है खास? अंतर जान आप भी हो जाएंगे खुश
Komaki Ranger के बैटरी पैक की डिटेल्स
कंपनी की इस इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक में 72V, 50Ah का लिथियम आयन बैटरी पैक मिलता है। इसमें कंपनी ज्यादा पावर और टॉर्क जेनरेट करने के लिए 5000w का BLDC हब मोटर भी उपलब्ध कराती है। कंपनी की माने तो इस इलेक्ट्रिक बाइक में लगे बैटरी पैक को नॉर्मल चार्जर का उपयोग करके महज 4 घंटे में 0 से 90 प्रतिशत तक चार्ज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-सिर्फ 4 हजार की किस्त पर आपकी होगी सबसे जबरदस्त लुक वाली ये E Scooter, जानें ऑफर
इस क्रूजर बाइक के रेंज की बात करें तो एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह 200 से 250 किलोमीटर की रेंज तक चल सकती है। वहीं इस रेंज के साथ आपको 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे का टॉप स्पीड इस बाइक में मिल जाता है। ब्रेकिंग को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इस बाइक के दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया है। इसमें आपको एलॉय व्हील्स के साथ ही ट्यूबलेस टायर भी देखने को मिल जाता है।
Komaki Ranger के फीचर्स और कीमत
इस बेहतरीन इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक में कंपनी ने ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के अलावा कॉल-एसएमएस अलर्ट, यूएसबी चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, क्रूज कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। इसके कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे 1,85,505 रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर बाजार में उतारा है।