Kia Cars पर बड़ी अपडेट, खरीदने से पहले पढ़ें खबर, नहीं होगा नुकसान

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Kia Cars: भारत में किया की एसयूवी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। सेल्टोस हो या फिर सोनेट दोनों की बिक्री काफी ज्यादा होती है। अगर आप भी इन सव को खरीदने की सोच रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें।

Kia ने अपनी वाहनों की कीमत में 3% की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। कंपनी ने कमोडिटी और सप्लाई चैन में लगने वाली लागत को रिकवर करने के लिए अपनी कारों की कीमत बढ़ने का फैसला किया है। बढ़ी हुई कीमत को 1 अप्रैल 2024 से लागू किया जाएगा।

इतनी बढ़ेगी Kia Cars की कीमतें

2024 में यह पहली बार है जब किया अपनी कारों की कीमत को बढ़ा रही है। ऐसे में देखा जाए तो किया सेल्टोस की कीमत 32657 रुपए से बढ़ सकती है। वही सोनेट की कीमत 23970 और करेंस की कीमत 31347 रुपए से बढ़ सकती है।

Kia ने जारी किया बयान

किया की ओर से आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया गया है। किया इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग हेड हरदीप सिंह बराड़ ने कहा है की कंपनी ग्राहकों को प्रीमियम और एडवांस्ड प्रोडक्ट देने का प्रयास कर रही है और वह काफी अच्छी कार डिलीवर भी करते हैं।

हालांकि कमोडिटी की कीमत तो एक्सचेंज रेट और इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण कंपनी कारों की कीमत बढ़ाने को मजबूर है। बढ़ी हुई कीमतों का एक बड़ा हिस्सा कंपनी प्रोडक्शन पर खर्च करने वाली है। इसके बाद उन्हें और अच्छे प्रोडक्ट्स डिलीवर करने में मदद मिलेगी।

इतनी बिकी कारें!

किया के मार्केट शेयर की बात करें तो यह उतनी ज्यादा नहीं है, लेकिन यह काफी ज्यादा कारें बेच रही है। आपको बता दे की FADA के रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने फरवरी 2024 में 20,353 कारें बची है। यह बेची गई कुल पैसेंजर कारों का 6.17% है। वहीं पिछले साल फरवरी 2023 में कंपनी ने 20,141 कारें बची थी। देखा जाए तो साल भर में कंपनी ने बहुत ही छोटी ग्रोथ हासिल की है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App