Cruiser Bikes: बाजार में कंपटीशन बढ़ता ही जा रहा है। कई नई कंपनियों ने यहां एंट्री ले ली है। रॉयल इनफील्ड जहां अकेले मार्केट पर राज करती थी। वहीं अब जावा और येज्डी जैसी बाइक्स भी एंटर हो चुकी हैं। Jawa 42 और Yezdi Roadster जैसी बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है।
जवा 42 के कॉस्मिक कार्बन शेड बाइक की कीमत 1.95 लाख रुपए है। जबकि Yezdi Roadster के नए ड्यूलटोन कलर वाले बाइक की कीमत 2.04 लाख है। दिल्ली में यह इनकी एक्स शोरूम कीमत है। टैक्स लगने के बाद उनकी कीमतों में थोड़ा इजाफा हो जाता है।
यह भी पढ़ें,:-Yamaha की नई इलेक्ट्रिक स्कूटर 125cc इंजन के साथ देती है 71Km का माइलेज, जानें कीमत
Jawa 42 और Yezdi Roadster के इंजन
इन दोनों का इंजन काफी पावरफुल है। जावा 42 में 294.72 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 27 बीएचपी का पावर और 26 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। वही बात येज्डी की करें तो येज्डी रोडस्टर में 334 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 19 बीएचपी का पावर और 28 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों बाइक में ड्यूल चैनल एबीएस के साथ डिस्क ब्रेक मिलता है।
यह भी पढ़ें:-Maruti Eeco का दहला देने वाला माइलेज, CNG के साथ करती है कमाल
Jawa 42 और Yezdi Roadster के फीचर्स
येज्डी और जावा के इन दोनों क्रूजर बाईक्स में बहुत से कलर ऑप्शंस मिल जाते हैं। खास बात यह है कि इनका लुक बेहद ही अट्रैक्टिव है। इनमे कई कलर ऑप्शन मिलते है। बात करेंगे फीचर्स की तो इसमें सस्पेंशन ड्यूटी के लिए टेलीस्कोपिक फ्रंट फॉक्स और पीछे की तरफ ड्यूल शॉक एब्जॉर्ब दिया गया है।
इसमें आपको कंफर्टेबल राइड के लिए बेहतरीन सीट दिया गया है। दोनों की माइलेज भी काफी अच्छी है। जावा और येज्डी की।ये बाइक रॉयल एनफील्ड की बेहतरीन विकल्प है। दोनों ही रॉयल एनफील्ड से सस्ती है। इसलिए कम कीमत पर इन दो क्रूजर बाईक्स को देखा जा सकता है।