Jawa 42 Bobber: महिंद्रा के स्वामित्व में जावा भारत में काफी विकास कर रहा है। अब हाल ही में क्लासिक लीजेंड ने अपनी नई जावा 42 बॉबर को लॉन्च किया है। यह कंपनी की दूसरी बॉबर बाइक है। इससे पहले 2019 में जावा पेराक बॉबर को लॉन्च किया जा चुका है।
इसे ग्राहकों द्वारा ठीक-ठाक सा रिस्पांस मिला था। लेकिन अब कंपनी अपनी बेस्ट सेलिंग बाइक Jawa 42 के Bobber वेरिएंट से काफी उम्मीद लगाए हुए हैं। इसे तीन कलर ऑप्शन में लांच किया गया है जिनकी कीमत भी अलग-अलग है।
इसके जैस्पर रेड ड्यूलटोन टॉप वेरिएंट की कीमत 2.09 लाख रुपए है। इस बाइक के टैंक पर आपको रेड के साथ वाइट कलर का ड्यूलटोन फिनिश मिलता है। वही इसके लोअर वेरिएंट की कीमत 2.06 लाख रुपए है। बॉबर बाइक में आपको सिंगल सीट ऑप्शन मिलता है। इसके यूनिक डिजाइन और फीचर्स से खास बनाते हैं। आज हम जानेंगे कि आखिर इस बेहतरीन बाइक के फायदे और नुकसान कितने हैं।
Jawa Bobber का नया लुक और फीचर्स
Jawa 42 Bobber का लुक इसे अन्य सभी बाइक से काफी अलग बनाता है। आप दूर से ही देख कर यह पहचान सकते हैं कि यह जावा की बाइक है। इस मोटरसाइकिल में राउंड शेप का हेड लाइन और सर्कुलर इंडिकेटर दिया गया है। इसमें आपको सभी लाइट्स एलइडी मिलेंगे।
वहीं इसमें स्पोक व्हील वाले टायर मिलते हैं। हालांकि यह टायर ट्यूबलेस नहीं है लेकिन इनकी चौड़ाई आगे और पीछे दोनों ओर काफी अच्छी है। इसका हेंडलबार और आगे की तरफ मिलने वाले फुट्रेस्ट राइडिंग के समय आरामदायक पोस्टर देते हैं। इस बाइक में आपको सिंगल सीट मिलता है जो 2 स्टेप में एडजस्ट हो सकता है।
कंपनी आपको एक्सेसरीज के तौर पर सेकंड सीट ऑफर करती है। लेकिन बॉबर बाइक की खासियत उसके 1 सीट में ही है। इसके सीट को बहुत ही कंफर्टेबल और लंबी राइड को आरामदायक बनाने के लिए बनाया गया है। पीछे की तरफ टेल लाइट और रियर फैंडर्स भी मिलते हैं। इस बाइक को खूबसूरत बनाने के लिए इसमें ड्यूल एग्जॉस्ट दिया गया है। इस बाइक के फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर काफी अच्छा फिनिश किया गया है।