Hyundai Verna: भारत में हुंडई मोटर्स की काफी ज्यादा कारें बिकती हैं। यह देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है।
लेकिन इसके लाइनअप में सबसे ज्यादा वेन्यू और क्रेता जैसी एसयूवी बिकती है। भारत में आज एसयूवी की बिक्री सबसे ज्यादा होती है और सेडान को कोई नहीं पूछता है। अभी हुंडई इसी का फायदा उठाकर अपनी नई वरना को लाने का फैसला किया है। हाल ही में इसके फेसलिफ्ट को लांच किया गया था। जिसे लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है और कंपनी जल्द ही इसे एक नया अपग्रेड देने वाली है।
हुंडई को भरोसा है की नई वरना के आने से सेडान सेगमेंट में इसकी सेल बढ़ जाएगी। शहर में रहने वाले लोगों को आज भी सेडान पसंद है। क्योंकि इसमें आपको बेहतरीन लुक और लग्जरियस फीचर्स ऑफर किए जाते हैं। इसकी आरामदायक सीटिंग पोस्चर लोगों को पसंद आती है। इसी का फायदा अब वरना उठाने वाली है।
नई Hyundai Verna में मिलेगा इतना कुछ नया!
Hyundai Motor अपनी इस नई सेडान में 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन ऑफर करने वाली है जो बहुत ही दमदार होने वाला है। शहर में ट्रैफिक होने के कारण यहां ऑटोमेटिक कारें बिकती हैं इसलिए इसे मैनुअल के साथ ऑटोमेटिक गियर बॉक्स के साथ लाया जा सकता है।
सेडान हमेशा से फैमिली की पहली पसंद होती है। इसलिए इसमें 400 से 450 लीटर तक का बूट स्पेस भी ऑफर किया जाएगा। इसमें आप अपने फैमिली का सारा सामान लेकर लंबे ट्रिप पर जा सकते हैं।
हुंडई वरना (Hyundai Verna) का लुक हमेशा से लोगों को आकर्षित करता रहा है। इसकी नई फेसलिफ्ट को भी लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और आने वाली नई वरना से भी कंपनी को यही अपेक्षा है।
यह सेडान 14 से 15 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देगी। लेकिन इसमें 55 लीटर का फ्यूल टैंक ऑफर किया जाएगा, जिसके कारण आप इसे लंबी दूरी का सफर भी कर सकते हैं। नई लांच होने वाली हुंडई वरना की कीमत 10.40 लाख रुपए से शुरू होगी जो इसे एक किफायती कार बनाएगी।