Hyundai Kona EV: मार्च महीने की सेल्स रिपोर्ट आ चुकी है। फरवरी 2023 के मुकाबले मार्च 2023 Hyundai मोटर्स के लिए काफी जबरदस्त रहा है। कंपनी ने मार्च 2022 से भी अच्छा परफॉर्म किया है। बीते महीने कंपनी ने कुल 50600 यूनिट की बिक्री की है। इसमें Hyundai Creta की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है।
हालांकि कंपनी की एक ऐसी भी कार है जिसने ग्राहकों का ध्यान बिल्कुल नहीं खींचा है। पिछले 2 महीने से इसकी एक भी यूनिट नहीं मिल पाई है। आज इस कार की बात यहां होने वाली है वह Hyundai Kona है। यह एक इलेक्ट्रिक कार है। इसके एक भी यूनिट की बिक्री नहीं हो रही है, जबकि Hyundai Ioniq 5 को ग्राहक द्वारा बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
यह भी पढ़ें:-लॉन्च से पहले ही बुक हुई कार, 2 साल तक पहुंची वेटिंग पीरियड, पढ़ें इसकी खासियत
पिछले 6 महीनों में कोना इलेक्ट्रिक कार की बिक्री में गिरावट देखी गई है। वही 2022 के अंतिम 3 महीनों में इसकी बिक्री में काफी वृद्धि हुई थी। अक्टूबर 2022 में इसके कुल 106 यूनिट बिके थे। वहीं नवंबर 2022 में 95 यूनिट और दिसंबर 2022 में 120 यूनिट की बिक्री हुई थी। जनवरी 2023 में 40 यूनिट बिके थे लेकिन फरवरी और मार्च में इसकी बिक्री 0 हो गई।
यह भी पढ़ें:-Sara और Nusrat को पसंद है ये सस्ती कारें, जानकर लोग हुए हैरान
Hyundai Kona इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 23.84 लाख से शुरू होकर 24.03 लाख रुपए तक जाती है। यह एक 5 सीटर एसयूवी है जिसमें 39 किलोवाट आवर की क्षमता वाला बैटरी तक दिया गया है। इस बैक के साथ मिलने वाला इलेक्ट्रिक मोटर 136 हॉर्स पावर और 395 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है इसमें एआरएआई द्वारा सर्टिफाइड 452 किलोमीटर का माइलेज मिलता है।
यह भी महज 10 सेकंड में ही 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें चार्जिंग विकल्प दिए गए हैं जिसमें पहला 2.8 किलोवाट आवर का पोर्टेबल चार्जर है। वही दूसरा 7.2 किलो वाट का वॉल बॉक्स चार्जर है और तीसरा 50 किलो वाट का फास्ट चार्जर है। पहले दो चार्जर से इस बैटरी को फुल चार्ज करने में 19 घंटे और 6 घंटे का समय लगता है। वहीं तीसरे साल से यह महज 1 घंटे में ही 80% तक चार्ज हो जाती है।