Tata की नींद उड़ा रही ये SUV, कम कीमत में दे रही ज्यादा फीचर्स

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Hyundai Exter: हुंडई ने अपनी सेल को बढ़ाने के लिए कॉन्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक नई एसयूवी को लांच किया है। इस एसयूवी का नाम हुंडई एक्स्ट्र (Hyundai Exter) है। हम सभी जानते हैं कि इसी सेगमेंट में टाटा पंच भी आती है, जिसकी सेल काफी ज्यादा है।

हुंडई एक्टर टाटा पंच को कड़ी टक्कर देती है। इसकी भी कीमत ₹6 लाख से शुरू होती है। बजट में आने के चलते लोग इस भारी तादाद में खरीद भी रहे हैं। हर शहर में लगभग इसकी वेटिंग पीरियड 3 महीने के आसपास की है और बड़े शहरों में यह वेटिंग पीरियड 4 महीने तक चली जाती है।

फीचर्स के कारण बढ़ी Hyundai Exter की डिमांड

लोगों के बीच हुंडई एक्स्ट (Hyundai Exter) की डिमांड काफी ज्यादा है। इसका सबसे मुख्य कारण है इसके फीचर्स। यह काफी अच्छे फीचर्स के साथ आती है। इसमें पार्किंग कैमरा, डिजिटल स्क्रीन, इंफोटेनमेंट सिस्टम, लग्जरियस सीट्स, बड़ा बूट स्पेस, ज्यादा लग रूम, पावर्ड ओरीवीएम, पावर विंडो, कंट्रोल माउंटेड स्टीयरिंग व्हील, ऑटो एसी और भी कई नए फीचर्स दिए गए हैं। अगर आपको एक अच्छी कार लेनी है तो हुंडई एक्टर एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

Hyundai Exter है एक अच्छा विकल्प

हुंडई एक्स्टर में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह पेट्रोल इंजन सीएनजी विकल्प के साथ भी आता है, जिस कारण से इसकी माइलेज काफी ज्यादा है। अगर अभी आप एक नई कार खरीदने जाएंगे तो इस कीमत पर आपको इतने सारे फीचर्स नहीं मिलेंगे।

यही कारण है कि हुंडई एक्स्ट्र एक अच्छा विकल्प हो जाती है। इसमें सेफ्टी भी तगड़ी है। अगर आप अपने पूरे परिवार के साथ सफर कर रहे हैं तो यह आपके लिए काफी अच्छा हो सकती है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App