Honda Scooters: हौंडा टू व्हीलर समय-समय पर नई स्कूटर को लॉन्च करती रहती है। अब एक नई टू व्हीलर की अपडेट सामने आई है। इसका डिजाइन बहुत ही स्टाइलिश और मजबूत होने वाला है। वहीं इसके फीचर्स में नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया जाएगा। इनके इन मॉडल्स को ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। वही लोग इसे बड़े स्तर पर खरीदना पसंद करते हैं।
आज यहां बात हो रही है होंडा विनर (Honda Winner X) की। यह स्कूटर दिखने में बहुत ही स्पोर्टी है इसकी लंबाई 2019 मिलीमीटर, चौड़ाई 727 मिलीमीटर और ऊंचाई 1104 मिलीमीटर की है। इसमें 151 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस और जमीन से इसके सीट की ऊंचाई 795 मिलीमीटर है। होंडा विनर एक्स की कीमत 1.5 लाख रुपए से शुरू होती है। वहीं इसके कई कलर ऑप्शंस बाजार में उपलब्ध है।
इस स्कूटर में 150cc का लिक्विड कूल फ्यूल इंजेक्टेड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह pgm-fi टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इंजन के द्वारा 15 एचपी का पावर और 13 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है। 17 इंच के चक्कों के साथ आने वाली यह स्कूटर काफी बड़ी लगती है। इसके आगे आपको हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक सिस्टम देखने को मिलता है। वही इसमें ABS भी दिया गया है। इस स्कूटर में 4.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है और कंपनी दावा करती है कि यह 1 लीटर पेट्रोल में 45 किलोमीटर का सफर तय करती है।
बात कर इसके फीचर्स की तो इसमें आपको सभी आधुनिक फीचर्स देखने को मिल जाएंगे। इसमें एलईडी हेडलाइट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेफ्टी के लिए इंक्रिप्शन फंक्शन, एंटी थेफ्ट अलार्म, रिमोट सेंसर के अलावा सिंगल पीस सीट देखने को मिलता है। यह इसे बहुत ही जबरदस्त बनाता है। होंडा विनर एक्स (Honda Winner X) का सीधा मुकाबला Suzuki Burgman, TVS Jupiter 125, TVS NTorq जैसे स्कूटर से होने वाला।