Honda Electric Bike: भारत की दूसरी सबसे बड़ी टू व्हीलर निर्माता कंपनी होंडा मोटर बहुत ही जल्द इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च करने वाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी अपनी पॉपुलर बाइक Shine के इलेक्ट्रिक वेरिएंट को लॉन्च करेगी।
125 सीसी सेगमेंट में होंडा शाइन लोगों की सबसे चहेती बाइक है और कंपनी की ओर से इसे ही इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी में इस बात की पुष्टि नहीं की है लेकिन यह कंफर्म है कि होंडा जल्द ही बेहतरीन डिजाइन वाली इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च करेगी। कुछ लोगों ने बताया है कि इसका डिजाइन बहुत ही अलग होने वाला है।
साइन की लेगेसी को आगे बढ़ाने के लिए इसे इलेक्ट्रिक सेगमेंट में लाया जाने वाला है और काफी अच्छा निर्णय साबित हो सकता है। इसमें आपको बहुत ही लेटेस्ट फीचर्स दिए जाएंगे। फिलहाल इस बाइक की ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन कुछ अनुमानित फीचर्स और रेंज के साथ यह आ सकती है।
होंडा मोटर्स (Honda) हमेशा से अपने इंजन के लिए जानी जाती है। इनके पास बेहतरीन टेक्नोलॉजी है। यही कारण है कि उनकी बाइक्स बहुत ही भरोसेमंद होती है। आने वाली अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक में 6 किलोवाट आवर की बैटरी क्षमता वाला बैटरी पैक मिल सकता है। इसे 80% चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगेगा।
वहीं फास्ट चार्जर से आप इसे जल्दी चार्ज कर सकते हैं। यह बाइक फुल चार्ज होने के बाद लगभग 140 से 150 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। हालांकि इसके कई वेरिएंट्स आएंगे जिसमें आपको ज्यादा रेंज भी देखने को मिलेगा। बात करें इसकी कीमत की तो यह 1.5 लाख रुपए पर लॉन्च हो सकती है।
इस कीमत पर इसमें आपको एक टीएफटी डिस्पले मिलेगा जिस पर आप बाइक से जुड़ी सारी जानकारियां को देख सकेंगे। यहां बाइक की सर्विसिंग डिटेल भी दी जाएगी। वहीं इसमें मोबाइल कनेक्टिविटी के नाम पर ब्लूटूथ, यूएसबी पोर्ट और नेविगेशन की सुविधा मिलेगी। इसमें कई राइडिंग मोड्स भी दिए जाएंगे। इसके जरिए आप बेहतरीन राइट का मजा ले सकते हैं।