Honda Auto: जापान की सबसे बड़ी दुपहिया निर्माता कंपनी और भारत की दूसरी सबसे बड़ी टू व्हीलर निर्माण कंपनी होंडा ने फ्यूचर के लिए काफी धांसू प्लान बनाकर रखा है।
अपने इस प्लान के मुताबिक वह इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर अपनी पकड़ को काफी मजबूत करने पर काम कर रहे हैं। कंपनी ने जिस फ्यूचर प्लान को ग्राहकों के साथ साझा किया है। उस प्लान के मुताबिक बहुत ही जल्द इसके 30 नए मॉडल लॉन्च किए जाएंगे।
इसके अलावा कंपनी बहुत ही जल्द एक नई इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक को लॉन्च करेगी जो अभी प्री प्रोडक्शन में है। इन सभी कामों के लिए 500 बिलियन येन जो की अमेरिकन डॉलर में 3.4 बिलियन होते हैं उसका निवेश किया जाएगा।
कंपनी प्रोडक्शन के साथ-साथ सेल्स पर भी काफी ध्यान देने वाली है। होंडा का लक्ष्य है की वह 2030 तक अपने ग्लोबल सेल को बढ़ाकर 40 लाख यूनिट करें जो फिलहाल 35 लाख यूनिट का है।
Honda का भारी निवेश
अपने निवेश प्लान को होंडा ने दो भागों में बांटा है। इसके तहत 100 मिलियन येन का निवेश 2021 से 2025 के बीच किया जाएगा और बची बाकी राशि 2026 से 2030 के बीच खर्च किया जाएगा।
आप इस निवेश से अनुमान लगा सकते हैं कि 2026 से 2030 के बीच कंपनी कई प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी। जिसमें ज्यादातर इलेक्ट्रिक बाइक्स और स्कूटर होने वाले हैं। यह बताता है कि आने वाले समय में होंडा इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर राज करने वाली है।
Electric टू व्हीलर्स पर बड़ा फैसला
होंडा का यह प्लान मीडिया में आने के बाद अधिकारियों ने बयान दिया है कि फिलहाल कंपनी अपने इस मॉडल पर ही काम कर रही है। वहीं इलेक्ट्रिक मॉडल पर 2027 से काम किया जाएगा। इसके बाद ही कंपनी पूरी तरीके से इलेक्ट्रिक मॉडल पर फोकस करने वाली है। उम्मीद लगाई जा रही है कि होंडा सबसे पहले भारत में अपनी एक्टिवा इलेक्ट्रिक को लॉन्च करेगी जो देश में काफी ज्यादा बिकने का अनुमान है।