Honda Cars Discount: होंडा इंडिया नवंबर महीने में अपनी कार पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। जापान की बेहतरीन कार कंपनी अपने वाहनों पर 63000 तक की छूट दे रही है। यह ऑफर 30 नवंबर तक वैलिड होगा। वर्तमान में होंडा की अमेज, सिटी, WRv और जाज को भारतीय बाजार में बेचा जा रहा है और इन्हीं सभी पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि होंडा सिटी का हाइब्रिड मॉडल पर आपको किसी प्रकार का ऑफर नहीं मिलेगा।
Honda Jazz
कंपनी अपने एंट्री लेवल कार जाज पर ₹7000 का एक्सचेंज बोनस ₹3000 का कॉरपोरेट डिस्काउंट और ₹5000 का लॉयल्टी बोनस दे रही है। इन सब ऑफर्स के बाद यह कार बहुत सस्ते में आपकी हो सकती है।
Honda Amaze
होंडा अमेज देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान है। इस पर आपको ₹10000 का नगद छूट के साथ ₹3000 का कॉरपोरेट डिस्काउंट और ₹5000 का लोयलिटी बोनस दिया जा रहा है।
Honda WR V
हौंडा की बेहतरीन क्रॉसओवर एसयूवी डब्ल्यू आर बी पर ₹30000 की नगद छूट के साथ ₹36144 की एक्सरसाइज दिया जा रहा है। इसके अलावा आपको ₹7000 का एक्सचेंज बोनस और 5,5 हजार का लॉयल्टी और कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Honda City 4th Generation
हौंडा सिटी के फोर्थ जनरेशन आपको 5000 का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा हैं।
Honda City
नई होंडा सिटी सेडान कई लोगों का ख्वाब है। इस पर आपको ₹60000 का डायरेक्ट ऑफर दिया जा रहा है। इस ऑफर में ₹5000 का कॉरपोरेट डिस्काउंट के साथ ₹30000 की नगद छूट शामिल है। इस बेहतरीन सेडान पर आपको ₹10000 का एक्सचेंज बोनस सहित ₹5000 का लॉयल्टी बोनस से दिया जाएगा।
हौंडा की सेडान हमेशा से ही भारतीयों की पसंद रही है। इसमें होंडा सिटी अव्वल दर्जे की कार है। 15 लाख की कीमत से शुरू होने वाली इस कार को कई भारतीय खरीद नहीं पाते लेकिन होंडा अमेज आज भी दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार है।
इस होंडा का इंजन हमेशा ही उसे खास बनाता है। बेहतरीन फीचर्स और पावर के साथ आने वाले इनकी कार लोगों को काफी पसंद आती है। लेकिन एसयूवी सेगमेंट में आज भी हौंडा की एक भी कार्ड भारतीय बाजार में नहीं है। यह इनके ग्राहकों को काफी निराश करता है। हालांकि मीडिया में खबर है कि जल्दी होंडा अपनी एक नई एसयूवी को भारत में लांच करेगी।