Honda CB350: Royal Enfield की पॉपुलैरिटी किसी से भी छुपी नहीं है। भारतीय युवा की पहली पसंद रॉयल एनफील्ड बुलेट बन चुकी है। ऐसे में इसके आसपास किसी भी बाइक का संभव सा नहीं लगता है। लेकिन होंडा ने यह करके दिखा दिया है। होंडा ने अपनी सीबी 350 के साथ रॉयल इनफील्ड को कड़ी टक्कर दी है।
हालांकि सेल्स के मामले में यह बाइक काफी पीछे है। लेकिन अब कंपनी ने इसके अपडेटेड वैरीअंट को लॉन्च कर दिया है। क्रूजर सेगमेंट में आने वाली यह बाइक काफी स्टाइलिश है। इसमें 349 सीसी का BS6 इंजन मिलता है। इस बाइक के 2 मॉडल बाजार में उपलब्ध है , जिसमें एक का नाम Honda CB350RS और दूसरी Honda H ness CB350 है।
इसकी कीमत 1.5 लाख रुपए से शुरू होती है। होंडा ने दोनों ही बाइक्स में थोड़े बहुत बदलाव कर इनके फीचर्स को अपग्रेड कर दिया है। अब इसमें आपको पहले के मुकाबले ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। ग्राहक चाहे तो कंपनी के बिगविंग डीलरशिप के जरिए इसे खरीद सकते हैं। इस बाइक की डिलीवरी इस महीने के अंत से शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:-मार्केट में जलवा बिखेरने आ रही है Hero की Super Splendor 2023, Honda की बजेगी बैंड, फीचर्स, लुक और माइलेज है शानदार
नई Honda CB350 के बदलाव
होंडा ने नई सीबी350 में कई बदलाव की है। इसमें से एक है इसके सिलेंडर पर मेन सॉफ्ट कोएक्सियल बैलेंस लगाना। इसके कारण राइडर को वाइब्रेशन महसूस नहीं होने वाली है। इसके अलावा इसमें इमरजेंसी स्टॉप सिगनल भी दिया गया है जो इमरजेंसी के समय ब्रेक लगा पीछे के वाहनों को सतर्क कर देता है।
दोनों ही बाइक्स में इस बार ऑनबोर्ड डायग्नोस्टिक सिस्टम दिया गया है। इस फीचर को एक अप्रैल 2023 से हर टू व्हीलर के लिए अनिवार्य किया गया है। इसका एग्जास्ट साउंड को बैलेंस करने के लिए इस बार 45 एमएम का एक बड़ा टेल्पाइप लगाया गया है। नई बाइक्स में स्प्लिट टाइप की सीट दी गई है और दावा किया गया है कि यह पहले से ज्यादा आरामदायक होने वाली है।
यह भी पढ़ें:-सिर्फ 17 हजार की मामूली डाउन पेमेंट पर खरीदें RX100 जैसी बाइक
नई Honda बाइक के इंजन और कीमत
इन दोनों ही बाइक्स में 349 सीसी का एयर कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 20 बीएचपी का पावर और 30 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है। इसे 5 स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। बात करें इसके कीमत की तो नई बाइक्स की कीमत अभी के मुकाबले ₹11000 ज्यादा होने वाली है। इस हिसाब से Honda Hness 2.10 लाख रूपए और RS की कीमत 2.14 लाख रुपए हो सकती है।