Honda Bikes: होंडा की डीलरशिप पर हमें जल्द ही उसकी नई 350cc बाइक हौंडा सी बी 350 देखने को मिलेगी। इसे बिल्कुल नया लुक दिया गया है। अगले महीने इसे लॉन्च करने का निर्णय लिया गया है। इस रेट्रो लुकिंग क्रूजर बाइक के लोग दीवाने हैं। कई लोग इसे रॉयल इनफील्ड से ऊपर भी मानते हैं इस नई होंडा सीबी 350 में 350cc का इंजन दिया गया है।
यह 5500 आरपीएम पर 21 पी एस का पावर 3000 आरपीएम पर 35 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 5 स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें एसिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ ड्यूल चैनल एबीएस दिया गया है। वहीं इस नई बाइक में होंडा का स्मार्टफोन वॉइस कंट्रोल सिस्टम जैसा एडवांस फीचर भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें:-Bullet नहीं Yezdi Roadster खरीद रहे लोग, फीचर्स और कीमत जान आप भी रह जाएंगे दंग
Honda CB 350 कैफे रेसर में कई शानदार फीचर्स भी देखने को मिलेंगे। इसमें इंस्ट्रूमेंट कंसोल, गोल हेड लैंप, स्क्लप्टेड फ्यूल टैंक, सिंगल पीस सीट, क्रोम फिनिश एग्जास्ट, स्मार्टफोन चार्जिंग यूएसबी पोर्ट, ऑल एलईडी सेटअप, एलॉय व्हील्स और सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-Maruti Swift का नया मॉडल देगा सबसे ज्यादा माइलेज, लुक भी है एकदम नया
Honda CB350 की कीमत
होंडा सीबी 350 की कीमत 2 लाख रुपए से शुरू होकर 2.3 लाख रुपए तक जाएगी। इस बाइक को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है लॉन्च होते ही इसकी दीवानगी लोगों के के सर पर चढ़ी हुई है। यह एक स्क्रैंबलर जैसी दिखने वाली क्रूजर बाइक है। इससे पहले इसके दो मॉडल भारतीय बाजार में पहले से ही बिक रहे हैं।
अब कंपनी ने इसे अपग्रेड कर इसमें कई नए फीचर्स को शामिल किया है। भारतीय बाजार में इस बाइक का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड से है। कई लोग मानते हैं कि यह रॉयल इनफील्ड से काफी बेहतर बाइक है क्योंकि इसका मेंटेनेंस खर्च काफी कम आता है। वही पावर के मामले में यह उससे काफी बेहतर है। होंडा का इंजन हमेशा से ही लोगों के बीच फेमस रहा है और इसमें मिला इंजन बहुत रिफाइन है।