Hero Splendor Plus: हम सभी को पता है कि भारत में सबसे ज्यादा हीरो स्प्लेंडर प्लस बिकती है। हर महीने इसके दो लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक जाते हैं। इसके पीछे का मुख्य कारण कम कीमत में आने वाले इसके फीचर्स हैं। यह आम आदमी की बाइक है। कम कीमत वाली यह बाइक व सभी फीचर्स ऑफर करती है जो हमें एक महंगी बाइक में मिलता है। इसका माइलेज भी अन्य बाइक्स के मुकाबले काफी ज्यादा है। अब कंपनी ने इसके फीचर से भरपूर मॉडल Hero Splendor XTec को लॉन्च किया है। इसके एडवांस फीचर काफी जबरदस्त है। लोग इसे काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-Mahindra Bolero का ये अपग्रेड मचाएगा तहलका, जानें इसकी ये खासियत
आपको बता दें कि नई Splendor XTec में वही पुराना 97.2 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 8 पीएस का पावर और 8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। 4 स्पीड गियर बॉक्स के साथ आने वाली है बाइक अच्छी खासी स्पीड में ऑफर करती है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक हाईवे पर 80 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देती है। वही शहर में आप इससे 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-जबरदस्त लुक वाली नई Honda Shine इतनी सस्ती, कीमत कर देगी हैरान
इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसके फीचर्स है। इसमें वो।सभी फीचर्स देखने को मिलते हैं जिसकी युवाओं को दरकार है। आपको बता दें कि इसमें फुली डिजिटल कंसोल के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और रियल टाइम माइलेज रीड आउट दिया गया है। इसके अलावा इसमें साइड स्टैंड कटऑफ इंजन भी मिलता हैं।
आप इसमें नेविगेशन इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सभी नए फीचर्स के साथ मार्केट में धूम मचा रहा है। हीरो स्प्लेंडर की कीमत बाजार में ₹65000 से शुरू होती है लेकिन एक्सट्रैक्ट की कीमत ₹76346 एक्स शोरूम है। ऑन रोड आते-आते यह बाइक ₹90409 हो जाती है। आप अगर चाहे तो बैंक लोन पर भी इस बाइक को खरीद सकते हैं।