Hero Splendor Advance Features: हीरो हमेशा से ही अपने बाइकों को नई पहचान देने के लिए जानी जाती है। सबसे ज्यादा वेरिएंट्स के साथ लांच होने वाली हीरो स्प्लेंडर लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। हर साल इसे नए रंगरूप के साथ लांच किया जाता है और लोग उसे काफी पसंद भी करते हैं।
हीरो ने भारतीयों की नब्ज पहचाननी शुरू कर दी है। हम में से कई जो गाड़ी खरीदते हैं उनके लिए लुक काफी मायने रखता है। इसी को जानते हुए हीरो नए-नए कलर ऑप्शंस के साथ स्प्लेंडर को लॉन्च करते रहती है। अब कंपनी ने इसे एडवांस फीचर से लैस करके बाजार में उतार दिया है। इसे हीरो ने स्प्लेंडर एक्सट्रैक्ट नाम दिया है।
इसमें डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, रियल टाइम माइलेज रीडआउट के साथ साइड स्टैंड इंजन कटऑफ और कॉल एसएमएस अलर्ट जैसे कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसके जरिए आपकी राइड पहले के मुकाबले बहुत ही आसान हो गई है। हीरो स्प्लेंडर भारत की सबसे ज्यादा और लंबे समय से बिक रही एक कमयूटर बाइक है।
जबसे स्प्लेंडर लॉन्च हुई है तब से ही लोगों के बीच इसकी पापुलैरिटी काफी ज्यादा है। यह कंपनी की सबसे फेवरेट बाइक रही है। हीरो स्प्लेंडर में हीरो का 97 सीसी का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 8 बीएचपी का पावर और 8 एनएम का टॉर्क आउटपुट देता है।
यह इंजन i3S स्टार्ट स्टॉप टेक्नोलॉजी से लैस है। यानी कि ट्रैफिक में भी यह आपको माइलेज देती है। हीरो स्प्लेंडर एक्सटेक डिजाइन के मामले में अन्य स्प्लेंडर से अलग नहीं है। लेकिन इसके फीचर्स से काफी अलग बनाते हैं। इसमें दिया गया मोबाइल कनेक्टिविटी फीचर इसे काफी खास बनाता है। यह अब तक की सबसे महंगी स्प्लेंडर मैच शील्ड गोल्ड से 12 सो रुपए ज्यादा महंगी है। यानी कि हीरो स्प्लेंडर एक्स ट्रैक स्प्लेंडर वेरिएंट की सबसे महंगी बाइक है।