Hero Splendor है खरीदना तो पढ़ें खबर, आज के आज सिर्फ 25 हजार में मिलेगी बाइक

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Hero Splendor Plus Offer: देश की शान कहीं जाने वाली हीरो स्प्लेंडर प्लस को लोग काफी पसंद करते हैं। पिछले महीने में इसके दो लाख से ज्यादा यूनिट की बिक्री हुई है। लोगों को यह बाइक इसलिए काफी ज्यादा पसंद आती है।

इसकी माइलेज काफी ज्यादा है और इसका मेंटेनेंस खर्च भी काफी कम आता है। भारतीय सड़कों के लिए इसका पावर पर्याप्त है। अगर आप शहर भर में ही बाइक चलाना पसंद करते हैं तो हीरो स्प्लेंडर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके अलावा इसकी कीमत भी इतनी ज्यादा नहीं है। इसीलिए इसे ईएमआई पर खरीदना काफी आसान हो जाता है।

हालांकि भारत की एक बड़ी जनसंख्या 75000 देकर इस बाइक को नहीं खरीद सकती है। इसलिए एमी का विकल्प काफी अच्छा हो जाता है। लेकिन अगर आपको ईएमआई की झंझट में नहीं फसना है तो फिर सेकंड हैंड बाजार में जाकर हीरो स्प्लेंडर को खरीद सकते हैं। यहां इसकी कीमत 20 से ₹30000 के बीच ही रहती है।

Hero Splendor Plus है अच्छा विकल्प

ओएलएक्स वेबसाइट पर 2014 मॉडल हीरो स्प्लेंडर को ₹20,000 में बेचा जा रहा है। शानदार बाइक के लिए यह कीमत ज्यादा नहीं है। आप चाहे तो पूरा कैश में पेमेंट कर इसे आज ही अपने घर ला सकते हैं। याद रहे की ओएलएक्स पर फाइनेंस प्लान की सुविधा नहीं मिलती है। इसलिए आपको पूरे पैसे का भुगतान एक बार में ही करना होगा।

ओएलएक्स पर ही 2017 मॉडल हीरो स्प्लेंडर की बेचा जा रहा है। इस बाइक की कीमत ₹35000 रखी गई है। दिखने में यह काफी अच्छी लग रही है। इसमें आपको बिल्कुल ही नया जैसा परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा।

दिल्ली एनसीआर लोकेशन पर आप इसे आज ही खरीद सकते हैं। बस याद रहे की बाइक खरीदने से पहले एक बार टेस्ट राइड जरूर करें।

Hero Splendor Plus का दमदार पॉवर

हीरो स्प्लेंडर प्लस में 97 सीसी का डीसेंट पावर जेनरेट करने वाला इंजन मिलता है। यह इंजन अपने पिक पर 8 पीएस का पावर और 9 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

यही कारण है कि इसमें आपको 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिल जाता है। भारतीय सड़कों के लिए हीरो स्प्लेंडर एक वरदान है। यही कारण है कि जब से यह लॉन्च हुई है तब से लेकर आज तक इसकी सेल कम नहीं हुई है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App