Hero Splendor Electric: हीरो स्प्लेंडर देश के बाजार में मौजूद एक पॉपुलर बाइक है। लोगों को इसके इलेक्ट्रिक वर्जन का काफी दिनों से इंतजार था। अब वो इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि कंपनी ने इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को बाजार में उपलब्ध करा दिया है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इसे हीरो कंपनी ने नहीं बल्कि किसी और कंपनी ने लॉन्च किया है। जिस कंपनी ने इस बाइक को लॉन्च किया है उसने इसका नाम बॉक्सर रखा है। यह एक स्टार्टअप कंपनी है जिसने हीरो स्प्लेंडर को आधिकारिक रूप से इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट किया है। इस बाइक को अगर आप चाहे तो ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
अपनी इस रिपोर्ट में आज हम आपको इस इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में बताएंगे। इस बाइक को लेकर हीरो मोटो कॉर्प की तरफ से कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। लेकिन जिस कंपनी ने इसे बनाया है उसने स्वीकारा है कि यह हीरो स्प्लेंडर ही है जिसे इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट किया गया है। भविष्य में अगर कभी भी हीरो स्प्लेंडर लॉन्च होती है तो वह ऐसी ही दिखने वाली है। हीरो स्प्लेंडर देश की बेस्ट सेलिंग बाइक में से एक है।
लेकिन इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को लोग पसंद करेंगे कि नहीं इसे लेकर कंपनी को संदेह है। इसके लुक की बात करें तो यह पूरी तरीके से हीरो स्प्लेंडर की कॉपी लगती है। वाइट कलर में या काफी आकर्षक दिख रही है। इससे जुड़ी जानकारी कंपनी की ओर से उपलब्ध कराया गया है। इसकी पूरी डिटेल्स हम आगे बता रहे हैं।
Hero Splendor बाइक का नया अवतार
हीरो स्प्लेंडर के ढांचे में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसके इंजन और कॉम्पोनेंट्स को हटाकर वहां पर बैटरी और मोटर को लगाया गया है।इसके हेड लाइन के पास एलॉय रिम और स्टैंडर्ड स्टैंडर्ड स्टील ग्राफ के साथ सिंगल प्लीज प्लास्टिक ग्रैब रेल दिया गया है। इस बाइक में कंपनी ने 4 किलोवाट पावर की क्षमता वाला बैटरी और 9 किलोवाट पावर की क्षमता वाला मोटर लगाया है।
वही इसमें अलग से 2 किलोवाट पावर की बैटरी को भी फिट किया जा सकता है। इसके लिए इसमें एक्स्ट्रा स्पेस भी कंपनी ने उपलब्ध कराया है। यह बाइक सिंगल चार्ज में 120 किलोमीटर का रेंज देती है। वहीं अगर आप इसके बैटरी क्षमता को बढ़ा देते हैं तो इसमें आपको 180 किलोमीटर तक का ड्राइव रेंज मिल जाएगा।
कंपनी इस बाइक में 8 किलोवाट पावर की क्षमता वाला बैटरी का ऑप्शन भी ऑफर करती है जो सिंगल चार्ज में 240 किलोमीटर तक का रेंज देने की क्षमता रखता है। कंपनी को भरोसा है कि इतनी ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक लोगों को काफी पसंद आएगी। हीरो स्प्लेंडर की ही तरह इस बाइक का परफॉर्मेंस भी बहुत बेहतर है।