Hero Scooters: हीरो के टू व्हीलर हमेशा से बड़े ही सिंपल और किफायती रहे हैं। लेकिन अब कंपनी ने यू टर्न लेकर पावरफुल स्कूटर बनाने शुरू कर दिए हैं।
हीरो ने हाल ही में अपना पहला मैक्सी स्कूटर को भी लॉन्च किया है। इसका इंजन बहुत ही पावरफुल है और इसे विश्व के कई देशों में बेचा जाएगा। यामाहा और सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियां इस तरह के स्कूटर बचा करती थी। लेकिन अब उनको चुनौती देने के लिए हीरो भी बाजार में उतर गई है।
अभी इटली के मिलान में EICMA ऑटो शो का आयोजन किया गया है। यह हीरो ने अपनी दो स्कूटर को पेश किया है जिसमें पहला Hero Xoom 125R है और दूसरा मैक्सी स्कूटर Hero Xoom 160 है। कंपनी अपने जूम सीरीज के विस्तार पर काफी जोरों से कम कर रही है।
Hero Xoom 160 की पूरी डिटेल
कंपनी इसमें 125 सीसी और 160 सीसी के इंजन का उपयोग करने वाली है। यह पहली बार है जब हीरो अपने किसी भी स्कूटर में 160 सीसी का इंजन देगी। इससे पहले हीरो एक्सट्रीम में इस इंजन का प्रयोग किया जा चुका है। यह इंजन अपने पीक पर 14 एचपी का पावर और 13 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।
इसमें हीरो का i3s टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलेगा। इसके जरिए इसकी फ्यूल एफिशिएंसी बढ़ जाएगी। इसमें 14 इंच की टायर, कीलेस एंट्री, रिमोट सीट ओपन और हीरो द्वारा कई नई स्मार्ट फीचर्स दिए जाएंगे। यह आपके राइड को बहुत ही आरामदायक बनाने वाले हैं।
Hero Xoom 125R होगी अलग
Hero zoom 125 R की इंजन क्षमता 160 के मुकाबले काफी कम होने वाली है। लेकिन अभी दिख रही हीरो जूम के मुकाबले यह काफी ज्यादा पावरफुल होने वाली है। वहीं इसका लुक यामाहा स्कूटर की तरह होगी।
इसमें आपको 14 इंच के एलॉय व्हील्स, फुल एलइडी लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न में टर्न नेवीगेशन, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। इस इस साल के अंत तक लांच किया जा सकता है। हालांकि 2024 में भी इसे लॉन्च की जाने की बात कही जा रही है।