Hero Bikes: भारत में आज भी कारों से ज्यादा बाइक्स बिकती हैं। इसीलिए इसे टू व्हीलर का देश कहा जाता है। इसमें भी हीरो की बाइक सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। हीरो के पास भारत की सबसे बड़ी टू व्हीलर लाइनअप है जो लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद भी की जाती है। हर महीने उनके लाखों यूनिट्स हाथों हाथ बिक जाते हैं लेकिन पिछले महीने का आंकड़ा कुछ अच्छा नहीं रहा। हीरो साल दर साल अपने सेल्स में गिरावट दर्ज कर रही है।
हालांकि जुलाई 2023 में गाड़ियों के निर्यात में काफी अच्छी वृद्धि देखी गई है। वहीं स्कूटर की बिक्री में भी 11.1% की वृद्धि दर्ज की गई है और आने वाले साल में स्कूटर काफी अच्छी मात्रा में बिकेंगे। लेकिन बाइक्स की हालत थोड़ी खराब है। जुलाई 2023 में कंपनी ने कुल 3,91,310 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें बाहर भेजी गई बाइक भी शामिल है। लेकिन सालाना आधार पर इसमें 12.8% की गिरावट देखी गई है। पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 4,45,580 यूनिट्स की थी जो अब 14.41% गिर गई है।
हीरो टू व्हीलर सेल्स में 92 फीसदी की हिस्सेदारी आज भी बाइक्स के पास है। वही पिछले साल के मुकाबले इस बार स्कूटर की बिक्री में 26.45% की बढ़त देखी गई है। जुलाई 2022 में स्कूटर की सेल्स 24,292 यूनिट्स की रही थी जो अब बढ़कर 30,718 यूनिट की हो गई है। Hero Pleasure Plus, Destiny 125 X tech और नई लॉन्च हुई Hero zoom स्कूटर को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। जुलाई 2022 में हीरो ने अपने 4,30,684 यूनिट्स बेचे थे जो अब 13% से घटकर 3,71,204 यूनिट्स रह गई हैं। देखा जाए तो यह भारी गिरावट है क्योंकि भारत में गाड़ियों की सेल्स दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।
वित्त वर्ष की बात करें तो अप्रैल 2023 से लेकर जुलाई 2023 के दौरान हीरो की बिक्री काफी ज्यादा घटी है। वित्त वर्ष 2024 में हीरो बाइक्स की बिक्री 6% से घटकर 16,23,232 यूनिट्स की रह गई है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान इनकी 17,27,582 यूनिट बाइकों की बिक्री हुई थी। वही स्कूटर की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में उनके 1,08,191 स्कूटर बाइक थे। वही वित्त वर्ष 2024 में यह 11 फ़ीसदी से बढ़कर 1,20,652 यूनिट हो गए हैं।