Cars To Be Discontinued: देश में सरकार की योजना भारत स्टेज-6 (BS-6) एमिशन स्टैंडर्ड्स के दूसरे फेज को अगले साल यानी 2023 अप्रैल से लागू करने की है। इसके लागू हो जाने के बाद कारों की कीमत में इजाफा हो जाएगा। इसके साथ ही कई पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कारें बंद भी हो जाएंगी। इसे देखते हुए कई कार निर्माता कंपनियां जैसे मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), रेनो (Renault), निसान (Nissan) आदि ने ग्रीनर पेट्रोल फ्यूल ऑप्शन को अपना लिया है।
इनके अलावा, होंडा (Honda) भी सिर्फ पेट्रोल और पेट्रोल-हाइब्रिड वाहन बेचने की रणनीति पर काम कर रही है। वहीं हुंडई (Hyundai) और टाटा (Tata) की भी योजना डीजल पावरट्रेन वाली अपनी कुछ छोटी कारों को बंद करने की है। इसके साथ ही कम बिकने वाले मॉडल्स की बिक्री भी कंपनियां बंद कर सकती हैं। ऐसे में इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसी 13 कारों के बारे में बताएंगे जिन्हें आने वाले साल में कंपनियां बंद कर सकती हैं।
इन कारों को किया जा सकता है बंद
– होंडा जैज (Honda Jazz) को किया जा सकता है बंद।
– होंडा डब्ल्यूआर-वी (Honda WR-V) को किया जा सकता है बंद।
– चौथी पीढ़ी की होंडा सिटी (Honda City 4th generation) को किया जा सकता है बंद।
– महिंद्रा अल्टुरस G4 (Mahindra Alturas G4) को किया जा सकता है बंद।
– महिंद्रा मराज़ो (Mahindra Marazzo) को किया जा सकता है बंद।
– महिंद्रा केयूवी100 (Mahindra KUV100) को किया जा सकता है बंद।
– हुंडई i20 डीजल (Hyundai i20 Diesel) को किया जा सकता है बंद।
– हुंडई वरना डीजल (Hyundai Verna Diesel) को किया जा सकता है बंद।
– टाटा अल्ट्रोज़ डीजल (Tata Altroz Diesel) को किया जा सकता है बंद।
– मारुति ऑल्टो 800 (Maruti Alto 800) को किया जा सकता है बंद।
– रेनो क्विड 800 (Renault Kwid 800) को किया जा सकता है बंद।
– निसान किक्स (Nissan Kicks) को किया जा सकता है बंद।
– टोयोटा इनोवा क्रिस्टा पेट्रोल (Toyota Innova Crysta Petrol) को किया जा सकता है बंद।